Image credits by: instagram/Zeenat Aman
Zeenat Aman
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ड्रग्स और नशा का मुद्दा देखने को मिलता है. इस पर बहस होती है और जांच भी होती है. इसके बाद भी किसी ना किसी सेलिब्रिटी से जुड़ा ऐसा मामला सामने आ ही जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक वेटरन एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा नशा कर लिया कि चलना मुश्किल हो गया था. इसके बाद फिल्म की टीम ने उनकी मदद की थी. आइए जानते हैं कि ये एक्ट्रेस कौन हैं जिन्होंने खुद को लेकर खुलासा किया था.