Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल

Tovino Thomas Basil Joseph film Athiradi X Review: मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म अथिरादि 14 जून यानी आज रिलीज हो चुकी है. रिलीज के बाद से ही लोग अथिरादि के बारे में सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 14, 2026 10:07 AM IST

Athiradi X Review: आज के दौर में बॉलीवुडवाले पैसे कमाने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं. धुरंधर 2 ने पेड रिव्यू का चलन ऐसा चलाया है कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक हर कोई ये ट्रेंड फॉलो कर रहा है. आज मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म 'अथिरादि' (Athiradi) को रिलीज कर दिया गया है. बीते दिन ही फिल्म 'अथिरादि' का पेड रिव्यू रखा गया था. रिलीज के बाद से ही फिल्म 'अथिरादि' को काफी पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म को अरुण अनिरुद्धन ने डायरेक्ट किया है. वहीं तोवीनो थॉमस और बासिल जोसफ (Tovino Thomas Basil Joseph) ने फिल्म में मेन लीड रोल प्ले किए हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में जरीन साहिब और रिया शिबू भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. जैसे ही फिल्म 'अथिरादि' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी, वैसे ही फैंस के बीच हंगामा मच गया.

फिल्म 'अथिरादि' को लेकर क्या बोल रहे हैं फैंस

सोशल मीडिया पर हर कोई इस समय फिल्म 'अथिरादि' के बारे में बात कर रहा है. इसकी एक सबसे बड़ी वजह है कि इस फिल्म का अतीत...यह फिल्म साल 2015 में आई तमिल फिल्म 'अथिरादि' का मलयालम रीमेक है. इस फिल्म को बालू आनंद और मंसूर अली खान ने मिलकर बनाया था. अब सोशल मीडिया पर लोग फिल्म 'अथिरादि' पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये फिल्म पियोर थिएटर ब्लास्ट है. इस फिल्म में आपको पागलपन, एक्शन और ढेर सारा मनोरंजन मिलने वाला है. हर सितारे ने जबरदस्त काम किया है. तोवीनो थॉमस और बासिल जोसफ की जोड़ी कमाल है. मलयालम सिनेमा अब एक अलग लेवल पर जा रहा है.

दिखा फिल्म 'अथिरादि' के फैंस का पागलपन

एक दूसरे यूजर ने कहा, एक महीने में मलयालम सिनेमा में Mohiniyattam और Athiradi जैसी शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं. दोनों ही फिल्मों का लेवल बहुत अलग है. मलयालम सिनेमा में टैलेंट की कमी नहीं है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फिल्म 'अथिरादि' के फैंस ने कुछ वीडियोज शेयर की हैं. इन वीडियोज में फैंस सिनेमाघरों में फिल्म 'अथिरादि' को देखकर हंगामा मचाते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर तो ऐसा लग रहा है कि जैसे फिल्म 'अथिरादि' के फैंस ने थिएटर में ही पार्टी करनी शुरू कर दी है.

फिल्म 'अथिरादि' ने अच्छी की है शुरुआत

फिल्म 'अथिरादि' रिलीज के पहले दिन धमाल मचाने को तैयार है. ओपनिंग डे पर ही फिल्म 'अथिरादि' की 1.87 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग हुई है. इससे पता चलता है कि फिल्म 'अथिरादि' का लोगों के बीच कितना क्रेज है. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ...