फिल्म: अतिथि भूतो भव
कास्ट: जैकी श्रॉफ, प्रतीक गांधी, शर्मिन सहगल, दिविना ठाकुर और सिमन शर्मा
निर्देशक: हार्दिक गज्जर
कहां देखें: जी 5
Atithi Bhooto Bhava Movie Review: प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की फिल्म 'अतिथि भूतो भव (Atithi Bhooto Bhava Review)' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो गई है। हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित 'अतिथि भूतो भव' हॉरर कॉमेडी फिल्म है। 'भूतनाथ' और 'स्त्री' जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था, ऐसे में प्रतीक गांधी की इस फिल्म से फैन्स काफी उम्मीदें लगाए बैठे थे। हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित सीरीज 'स्कैम 1992' से लोकप्रिय हुए प्रतीक गांधी क्या अपनी इस फिल्म से फैन्स की उम्मीदों पर खरा उतर पाए हैं या नहीं, जानें यहां।
क्या है कहानी
जैकी श्रॉफ, प्रतीक गांधी, शर्मिन सहगल और सिमन शर्मा स्टारर यह फिल्म एक ऐसे कपल की जिंदगी पर आधारित है, जो लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। श्रीकांत (प्रतीक गांधी) एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड नेत्रा (शर्मिन सहगल) एक एयर होस्टेस हैं। यह दोनों एक-दूसरे के साथ शादी करना चाहते हैं, लेकिन दोनों के बीच का रोमांस खत्म हो चुका है। इसी बीच एक ऐसी घटना घटती है, जिससे श्रीकांत और नेत्रा फिर से एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ एक भूत का किरदार निभा रहे हैं, जिसका नाम 'माखन'है। मक्खन, नेत्रा और श्रीकांत को करीब लाने में मदद करता है, साथ ही श्रीकांत से एक ऐसा वादा भी लेता है, जो उसे माखन के गांव आने पर मजबूत कर देता है। यहां आकर श्रीकांत को पता चलता है कि वह अपने पुराने जन्म में माखन का दादा था। फिल्म की यह रोलर कोस्टर राइड दर्शकों को खूब हंसने पर मजबूर कर देती है।
क्या है खास
फिल्म की शुरुआत प्रकृति और खेतों के सुरम्य दृश्य से होती है। फिल्म में भूत और वर्तमान का खूबसूरत समायोजन दिखाया गया है। फिल्म की यूएसपी निश्चित रूप से जैकी श्रॉफ हैं, वह माखन के रूप में एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो दर्द और प्यार की भावनाओं को रखता है। भूत के रूप में उनकी हरकतें देखने में प्यारी हैं। प्रतीक गांधी की एक्टिंग भी फिल्म में काफी पसंद की जा रही है।
बीएल का फैसला
'अतिथि भूतो भव' देखने लायक फिल्म है, जिसे दर्शकों को एक बार जरूर देखना चाहिए। बॉलीवुड लाइफ की ओर से इस फिल्म को हम तीन स्टार देते हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates