BMCM and Maidaan Twitter Review: अक्षय-टाइगर को एक्शन में देख बजी सीटियां, अजय देवगन की 'मैदान' ने जीता दिल

Bade Miyan Chote Miyan and Maidaan Twitter Review: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज होने के साथ ही ट्विटर पर छा गई है। वहीं अजय देवगन की मूवी मैदान ने भी लोगों के दिलों को जीत लिया हैं।

By: kumar sarash  |  Published: April 11, 2024 8:57 AM IST

BMCM and Maidaan Twitter Review: अक्षय-टाइगर को एक्शन में देख बजी सीटियां, अजय देवगन की 'मैदान' ने जीता दिल

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' आज थियेटर्स में रिलीज हो गई है। जब इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था तभी से लोगों ने ये मान लिया था कि ये मूवी सुपरहिट साबित होने वाली है। अब रिलीज के बाद फिल्म को काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अजय देवगन की फिल्म मैदान ने भी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया है। इसमें अजय देवगन की एक्टिंग देखने लायक है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ट्विटर पर इन दोनों को फिल्मों को लोग कैसा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को मिला ऐसा रिस्पॉन्स

एंटरटेनमेंट (Entertainment News) वर्ल्ड में आज अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की मूवी मैदान छाई हुई है। वहीं ट्विटर पर भी इन दोनों को मूवीज को काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। जहां एक तरफ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीन्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं मैदान में अजय देवगन की एक्टिंग ने सबको इमोशनल कर दिया है। कुल मिलाकर दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

TRENDING NOW

यहां पढ़े रिएक्शन:

बॉक्स ऑफिस पर भिड़े अक्षय कुमार और अजय देवगन

बताते चलें कि अजय देवगन की मैदान और अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां के बीच बॉक्स ऑफिस पर जंग देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो बड़े मियां छोटे मियां पहले दिन मैदान से ज्यादा कमाई करने वाली है। अब देखने ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों से कौन सी फिल्म पहले 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती है।


About the Author

Kumar Sarash