Bhool Bhulaiyaa 2 Twitter Review: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी स्टारर है एंटरटेनमेंट का पैकेज, थिएटर्स में बजीं तालियां

Bhool Bhulaiyaa 2 Twitter Review: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को ट्विटर पर फैंस ने अच्छे रिव्यू दिए हैं। कई लोग फिल्म देखने के बाद सिनेमाघरों में झूम उठे हैं।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: May 20, 2022 10:59 AM IST

Bhool Bhulaiyaa 2 Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) 20 मई के दिन सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से इस हॉरर कॉमेडी को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक भी बेताब थे। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने ट्विटर पर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने इस फिल्म का 'एंटरटेनमेंट का पैकेज' बताया है। वहीं कई फिल्म को अभी से सुपरहिट बता रहे हैं।

ऑडियंस ने फिल्म को बताया एंटरटेनमेंट पैकेज
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवानी और तब्बू की अदाकारी की जमकर तारीफ हुई है। एक यूजर ने 'भूल भुलैया 2' की तारीफ करते हुए लिखा, 'भूल भुलैया 2 फायर है। यह पूरी तरह से एंटरटेनर है और हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बो काम कर रहा है। सभी को फिल्म देखनी चाहिए।' रेटिंग की बात करें तो ज्यादातर लोगों ने फिल्म 3 और 4 स्टार दिए हैं। इतना ही नहीं दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म के कुछ सीन्स पर तालियां और सीटियां बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। यहां देखें ट्विटर रिएक्शन्स...

पहले दिन कमा सकती हैं इतने करोड़
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फिल्म 'भूल भुलैया 2' में फैंस पसंद कर रहा हैं। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की ओर भी 'भूल भुलैया 2' को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म के बज को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मनना है कि ये ओपनिंग डे पर 10 से 15 करोड़ रुपये का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है। इस फिल्म के साथ कंगना रनौत की 'धाकड़' भी 20 मई यानी आज ही रिलीज हुई है। हालांकि इसका असर 'भूल भुलैया 2' की कमाई के आंकड़ों पर जरुर देखने को मिलेगा। वैसे अगर आपने फिल्म देख ली है तो ये आपको कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।