भूत बंगला की पांचवे दिन की कमाई
Bhooth Bangla Review: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी कर ली है. उनकी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. रिलीज के बाद से ही इस पिल्म के बारे में बात हो रही है, फिल्म में अक्षय कुमार मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के जरिए एक लंबे समय बाद अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तबू, मिथिल पालकर, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं. अब अगर आपने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो ये रिपोर्ट आपके लिए ही है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं भूत बंगला आखिर कैसी फिल्म है. तो फिर देर किस बात की... चलिए जानते हैं कि कैसी है भूत बंगला...
रेटिंग: ⭐⭐⭐(3)
फिल्म रिव्यू : भूत बंगला
निर्देशक : प्रियदर्शन
कास्ट : अक्षय कुमार, तबू, मिथिल पालकर, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और असरानी
अवधि : 2 घंटे 53 मिनट
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की कहानी मंगलपुर के शापित महल के इर्दगिर्द बुनी गई है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नई नवेली दुल्हनों के लिए ये हवेली मुसीबत बन जाती है. ऐसे में एंट्री होती है अक्षय कुमार की, जो कि भूत भगाने की बजाय कॉमेडी करना शुरू कर देते हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अक्षय कुमार भूतों का हंस-हंसकर सामना करते हैं. भूतों को देखकर आपको जरा भी डर नहीं लगेगा. फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे जीव से लड़ते नजर आ रहे हैं जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
फिल्म 'भूत बंगला' में सभी सितारों ने एक से बढ़कर एक काम किया है. जहां एक तरफ अक्षय कुमार ने कहानी को बांधकर रखा है वहीं तबू के अंदाज ने सबका दिमाग खराब कर दिया. फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और असरानी की कॉमेडी जबरदस्त नजर आ रही है. यहां पर असरानी को देखकर आप एक बार के लिए इमोशनल जरूर हो जाएंगे. असरानी का मुस्कुराता चेहरा आप भुला नहीं पाएंगे.
फिल्म 'भूत बंगला' का पहला पार्ट काफी मजेदार है. फिल्म के शुरूआती कुछ सीन्स आपको बहुत हंसने वाले हैं. हालांकि फिल्म 'भूत बंगला' का सेकंड पार्ट आपको थोड़ा बोर कर सकता है. यहां एक बात की गारंटी ली जा सकती है कि थोड़ा बोर होने के बाद भी आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. अगर आप अपनी जिंदगी से थोड़ा बोर हो गए हैं और कुछ अलग देखना चाहते हैं तो फिल्म 'भूत बंगला' आपके लिए ही है. आपको फिल्म 'भूत बंगला' एक बार जरूर देखनी चाहिए। हालांकि अगर फिल्म 'भूत बंगला' में आप लॉजिक तलाशेंगे तो आपको मजा नहीं आएगा. फिल्म 'भूत बंगला' के कुछ सीन्स ऐसे हैं जिनको देखकर आपको चांदनी चॉक टू चाइना और भुल भूलैया की याद आ जाएगी. अब तय आपको करना है कि आप फिल्म 'भूत बंगला' देखने जाएंगे या फिर नहीं… एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…