Chand Mera Dil X Review: 'चांद मेरा दिल' को लेकर लोगों ने दिए ये रिएक्शन, जानें कैसी लगी अनन्या और लक्ष्य की फिल्म?

Chand Mera Dil X Reaction: बॉलीवुड स्टार्स अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में लगी हुई है. इस फिल्म को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिए हैं.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 22, 2026 1:10 PM IST

बॉलीवुड फिल्मों के सितारे लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) की काफी समय से चर्चा चल रही है. ये फिल्म आज यानी 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया. फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर सामने आए रिएक्शन से पता चल रहा है कि ये लोगों को पसंद आ रही है. पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म में अलग तरह की लव स्टोरी दिखाई गई है. आइए जानते हैं कि लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर लोगों ने क्या रिएक्शन दिया है.

फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर लोगों ने किए पोस्ट

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' लोगों को पसंद आ रही है. फिल्म को देखने के बाद लोग एक्स अकाउंट पर रिएक्शन दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की फिल्म की कहानी काफी समय के बाद देखने को मिली है. वहीं, कई लोगों ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये रेगुलर लव स्टोरी नहीं है बल्कि स्पेशल है. यहां पर आप लोगों के रिएक्शन को पढ़ सकते हैं.

फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कहानी

विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'चांद मेरा दिल' में दिखाया गया है कि लक्ष्य लालवानी (आरव रावत) और अनन्या पांडे (चांदनी प्रसाद) इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. ये कपल परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर लेता है. लेकिन आरव रावत और चांदनी प्रसाद पर जिम्मेदारियों का दबाव ऐसा पड़ता है कि दोनों के बीच दूरियां आ जाती हैं. इस तरह से कहानी आगे बढ़ती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.