फिल्म: डार्लिंग्स (Darlings)
स्टारकास्ट: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) , शेफाली शाह (Shefali Shah), विजय वर्मा (Vijay Varma) , रोशन मैथ्यू (Roshan Mathew) , राजेश शर्मा (Rajesh Varma) और विजय मौर्य (Vijay Maurya)
निर्देशक: जसमीत के रीन (Jasmeet K. Reen)
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: 3.5 स्टार
Darling Review: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शेफाली शाह (Shefali Shah) और विजय वर्मा (Vijay Varma) स्टारर फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। जसमीत के रीन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। खास बात तो यह है कि ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए आलिया ने बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू किया है। इंडस्ट्री की डीवा आलिया और शेफाली शाह की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। तो क्या निर्देशक जसमीत के रीन 'डार्लिंग्स' के जरिए दर्शकों के दिलों में उतर पाई हैं या नहीं। आइए जानते हैं इस रिव्यू में।
क्या है कहानी
'डार्लिंग्स' की कहानी पुरानी मुंबई के मुस्लिम बहुत इलाके में रहने वाले एक परिवार पर आधारित है। दो प्रेमी शादी कर लेते हैं और यहीं से 'डार्लिंग्स' की शुरुआत होती है। शादी से पहले लड़के की रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर नौकरी लग जाती है। हालांकि सरकारी नौकरी होने के बावजूद भी लड़के का उसके ऑफिस में उत्पीड़न किया जाता है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि ऑफिस में भीगी बिल्ली बनकर रहने वाला लड़का किस तरह से घर में शेर हैं। वह अपनी बीवी बनी प्रेमिका का उत्पीड़न करता है और उस पर धौंस जमाता है।
लड़की भी चुपचाप पति द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को सहती रहती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब लड़की अपने साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती है। हालांकि पति को सबक सिखाने के लिए लड़की कानून का सहारा नहीं लेती बल्कि खुद ही बदला लेने का फैसला करती है। इस दौरान लड़की की मां भी उसका पूरा साथ देती है। इसी बीच कहानी में एक और आशिक एंट्री लेता है, इससे मां के अतीत से भी पर्दा उठता है।
कैसी है एक्टिंग
आलिया से लेकर शेफाली शाह और विजय वर्मा ने 'डार्लिंग्स' में जबरदस्त एक्टिंग की है। आलिया ने फिल्म में बदरुन्निसा का किरदार निभाया है, जिसमें वह पूरी तरह से ढलती नजर आ रही हैं। हालांकि फिल्म में किरदारों की एक्टिंग जितनी दमदार है, उसकी कहानी और निर्देशन काफी कमजोर है। इस कारण यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates