Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Darlings Twitter Review: 'डार्लिंग्स' की कहानी ने किया निराश, आलिया भट्ट एक्टिंग में हुईं पास

आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म में शेफाली शाह और विजय वर्मा भी हैं। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

By: Shashikant Mishra  |  Published: August 5, 2022 1:11 PM IST

Darlings Twitter Review: 'डार्लिंग्स' की कहानी ने किया निराश, आलिया भट्ट एक्टिंग में हुईं पास

Darlings Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) शुक्रवार यानी 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद लोग ट्विटर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यहां पर देखिए आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का ट्विटर रिव्यू...

जसमीत के रीन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू और राजेश शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। बताते चलें कि आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' से प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रही हैं। शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ आलिया भट्ट 'डार्लिंग्स' को प्रोड्यूस कर रही हैं। बता दें कि लोग आलिया भट्ट के बायकॉट को लेकर ट्वीट कर रहे हैं।