Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Delhi Crime Season 2 Review: शेफाली शाह और रसिका दुग्गल ने जीता दिल, जानें कैसी है 'दिल्ली क्राइम 2'

Delhi Crime 2 Review: शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग स्टारर शो 'दिल्ली क्राइम 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। यहां जानें कैसी है फिल्म।

By: Pratibha Gaur  |  Published: August 26, 2022 5:11 PM IST

Delhi Crime Season 2 Review: शेफाली शाह और रसिका दुग्गल ने जीता दिल, जानें कैसी है 'दिल्ली क्राइम 2'

वेब सीरीज: 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' Delhi Crime season 2
दिल्ली क्राइम 2 कास्ट: शेफाली शाह (Shefali Shah), रसिका दुग्गल (Rasika Dugal), राजेश तैलंग (Rajesh Tailang), तिलोत्मा शोम (Tillotama Shome)
डायरेक्टर: तनुज चोपड़ा (Tanuj Chopra)
कहां देखें: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रेटिंग- 3.5 स्टार्स

Delhi Crime 2 Review: शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग स्टारर शो 'दिल्ली क्राइम 2 (Delhi Crime 2)' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। शो के पहले पार्ट का दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था, 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे पार्ट का दर्शक बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि आखिरकार फैन्स का इंतजार खत्म हो चुका है और यह रिलीज हो गया है। बता दें कि 'दिल्ली क्राइम' देश की ऐसी पहली गैर-डॉक्यूटमेंट्री वेब सीरीज थी, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित थी। शेफाली शाह की इस सीरीज ने दर्शकों को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था। अब 3 साल बाद एक बार फिर से शेफाली शाह कॉप के अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ गई हैं। यहां पढ़ें 'दिल्ली क्राइम 2' का पूरा रिव्यू-

क्या है कहानी

'दिल्ली क्राइम 2' अपने पहले सीजन की तरह ही सनसनीखेज क्राइम पर आधारित है। डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ एक बार फिर से अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब इस नए सीजन में वर्तिका और उनकी टीम को 'कच्छा बनियान' गिरोह के से निपटना होगा, ये वही गिरोह है जिसने 90 के दशक में दिल्ली में डकैती और हत्याओं की घटनाओं को अंजाम दिया था। अब यह गिरोह दिल्ली के कुलीन वर्ग के बुजुर्गों को अपना निशाना बनाने के लिए लौट आया है।

क्या है दिलचस्प

सीजन 1 तुलना में इस बार 'दिल्ली क्राइम 2'में छानबीन की जगह परफॉर्मेंस की तरफ ज्यादा ध्यान दिया गाय है। शो में शेफाली शाहर फिर से जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही हैं तो वहीं रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग की एक्टिंग भी दर्शकों को पसंद आ रही है। रिची मेहता ने एक बार फिर से दिल्ली की डार्क साइड को पर्दे पर उतारा है।

बीएल का फैसला

'दिल्ली क्राइम 2' पहले सीजन की तुलना में थोड़ा निराश करता है। हालांकि सीरीज में आपको एक बार से एक अच्छी इंवेस्टिगेशन देखने को मिलेगी। शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग स्टारर इस सीरीज को हम 5 में से 3.5 स्टार्स देते हैं।