गर्वनर को लोग पसंद कर रहे हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म 'गवर्नरः द साइलेंट सेवियर' (Governor: The Silent Saviour) 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सच्ची घटना पर बनी इस फिल्म में स्टार्स की एक्टिंग और कहानी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नरः द साइलेंट सेवियर' देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रिएक्शन देना शुरू किया है, जिससे पता चल रहा है कि ये लोगों को खूब पसंद आ रही है. यहां तक कि लोगों ने इसे 'देसी धुरंधर' बताया है. बताते चलें कि मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नरः द साइलेंट सेवियर' उस समय सिनेमाघरों में आई है, जब एक साथ 6 फिल्म रिलीज हुई हैं.
फिल्म 'गवर्नरः द साइलेंट सेवियर' रिलीज होने के बाद लोग मनोज बाजपेयी की जबरदस्त अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं. इसके साथ ही प्रोड्यूसर विपल अृमतलाल शाह को धन्यवाद दे रहे हैं कि वह इस तरह की फिल्म लेकर आए हैं. यहां पर आप देख सकते हैं कि लोगों ने किस तरह से मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नरः द साइलेंट सेवियर' को लेकर अपने दिल की बात लिखी है.
One word #Review of #Governor Is Desi Dhurandhar...
Nothing To Say More Just Watch it....#ManojBajpai What A Performances Sir .....Kill it ..... pic.twitter.com/XN11lR9HCz
— Bipin Singh (@bipinsinghreal) June 11, 2026
#Governor brings an important chapter to the screen where #ManojBajpayee takes on the role of a Governor during a critical phase in India’s history. His transformation into this powerful, real-life character looks intense and very different from his earlier work
— Bharti Dubey (@bharatidubey) June 11, 2026
The more I learn about #Governor, the more it feels like a film that will leave a lasting impact. Bringing the journey of an unsung hero to the big screen is a wonderful idea, and #ManojBajpayee seems like the perfect actor for the role. Kudos to #VipulAmrutlalShah pic.twitter.com/GHHXfYAQoO
— SAURABH SHARMA (@saurabhbolly) June 11, 2026
चिन्मय मंडलेकर के डायरेक्शन में मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नरः द साइलेंट सेवियर' की कहानी सच्ची घटना पर बेस्ड है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने आरबीआई के गर्वनर (एस. वेंकटरमणन) का रोल किया है. फिल्म में दिखाया जाता है कि 1990 के दशक में भारत में आए आर्थिक संकट से एक आरबीआई के गवर्नर किस तरह से निपटता है. ये आरबीआई गवर्नर शांत तरीक से काम करता है और देश को आर्थिक संकट से जूझने वाले हालात से बाहर निकलकर लाता है. फिल्म 'गवर्नरः द साइलेंट सेवियर' में मनोज बाजपेयी के अलावा अदा शर्मा और मधू शाह भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रही हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.