Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office collection day 1: Varun Dhawan-starrer BEATS films of Prabhas, Ayushmann Khurrana and others
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर आते ही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) ने गर्दा उड़ा दिया है. लोग लगातार 'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में बात कर रहे हैं. एक्स पर तो लोगों ने 'है जवानी तो इश्क होना है' की तुलना पुरानी क्लिसिक बॉलीवुड फिल्मों से करनी शुरू कर दी है. एक यूजर ने 'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में बात करते हुए लिखा, लोग फिल्म की तुलना Biwi No.1 और Saajan Chale Sasural जैसी डेविड धवन की फिल्मों से कर रहे हैं. फिल्म में भी हीरो अपनी हीरोइन को धोखा देते नजर आ रहे हैं. मैं ये बोल सकता हूं कि पुरानी फिल्मों से 'है जवानी तो इश्क होना है' का बार कम है लेकिन फिल्म कमाल है.
एक दूसरे यूजर ने लिखा, मैं बस एक बात कहना चाहता हूं कि वरुण धवन की फिल्म में मनीष पॉल और चंकी पांडे जरा भी फनी नहीं लग रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा, मैं ये फिल्म केवल वरुण धवन के लिए देखने आया हूं. साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि मैं सच में फन कर रहा हूं. वरुण धवन की फिल्म ने मेरा जरा भी दिल नहीं तोड़ा है. ये शानदार हिंदी रोमकॉम है. लोगों के इन कमेंट्स से एक बात तो साफ है कि सभी लोग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को इंजॉय कर रहे हैं.
Here to report that #HaiJawaniTohIshqHonaHai does not normalise the cheating trope like a lot of classic David Dhawan movies (Biwi No.1, Saajan Chale Sasural)
Bar low hai but at least yeh toh sahi ?
— ANMOL JAMWAL (@jammypants4) June 5, 2026
हालांकि कुछ लोगों ने फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की कहानी को शुरुआत में धीमा बताया था. अब बेहतरीन कॉमेडी के आगे फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की इस कमी को भी भुला बैठे हैं. कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' खूब नोट छापने वाली है. बात की जाए अगर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के कलेक्शन की तो इस फिल्म ने अब तक 41 लाख रुपए का बिजनेस कर लिया है. पहले दिन फिल्म के 1,885 शोज दिखाए जा रहे हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…