Ikkis First Review: कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? मुकेश छाबड़ा ने रिव्यू कर कहा- 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं...'

Ikkis Review: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉलीवुड के ही-मैन की आखिरी फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 30, 2025 10:55 AM IST

Ikkis First Review: कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? मुकेश छाबड़ा ने रिव्यू कर कहा- 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं...'

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) साल 2026 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. मुंबई में 29 दिसंबर को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स शामिल हुए. इसके तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वहीं, स्क्रीनिंग में पहुंचे कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने फिल्म का रिव्यू किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने फिल्म 'इक्कीस' को लेकर क्या बताया है.

मुकेश छाबड़ा ने फिल्म 'इक्कीस' को लेकर कही ये बात

मुकेश छाबड़ा ने अपने एक्स पर लिखा है, 'अभी इक्कीस देखी. एक फिल्म जो पूरी तरह से दिल से बनाई गई. एक अच्छी और ईमानदारी कहानी जो खत्म होने के बाद काफी देर आपके साथ रहती है. धर्मेंद्र सर... क्या ग्रेस है, क्या गहराई है. अगर ये आपकी आखिरी फिल्म है तो ये सच में दिल तोड़ने वाला है. आने हमें कुछ बेहद इमोशनल और महत्वपूर्ण दिया है. आपकी कमी खलेगी सर. जयदीप अहलावत को हैट्स ऑफ. मुझे सच में इसकी उम्मीद नहीं थी और मुझे खुशी है कि मैं हैरान हूं.' मुकेश छाबड़ा ने आगे लिखा, 'अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत है, दोनों पर्दे पर बेहद खूबसूरत लगे. मनमोहक आंखें और लवली केमिस्ट्री. अगस्त्य की मासूमियत और ईमानदारी सच में चमकती है. विवान शाह और सिकंदर खेर ने भी शानदार काम किया है. श्रीराम राघवन सच में मास्टर हैं. दिल को छू लेने वाली एक फिल्म काफी ईमानदारी से बनाई गई है. ऐसा सिनेमा जो पर्नसल लगता है.'

TRENDING NOW

अगस्त्य नंदा बने हैं अरुण खेत्रपाल

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'इक्कीस' पहले 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 1 जनवरी कर दी. फिल्म की कहानी सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है. अरुण खेत्रपाल का साल 1971 में निधन हो गया था. फिल्म 'इक्कीस' में उनका रोल अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.