रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' रिलीज हो गई है। एक बार फिर वो अपने अनोखे और अलग लेकिन मस्त अंदाज में पब्लिक को हंसाने और रुलाने सामने आ गए हैं। फिल्म में उनके साथ अर्जुन रेड्डी फेम भी हैं। उनका तो ये इस फिल्म में बॉलीवुड डेब्यू है। फिल्म की बात करें को रणवीर सिंह फिल्म में जोरदार हैं और उन्होंने एक जबरदस्त सोशल मैसेज देने की कोशिश की है। तो क्या मेकर्स ऑडियंस को सिनेमाघरों में लाने में कामयाब होंगे और रणवीर सिंह और फिल्म के बाकी कैरेक्टर्स ने फिल्म में कैसा काम किया है जानिए इस रिव्यू में।
क्या है कहानी?
कहानी गुजरात में बेस्ड है और जयेशभाई एक सरपंच का बेटा है। जयेशभाई और किंजल की पहली संतान एक बेटी होती है लेकिन सरपंच का रोल कर रहे बोमन ईरानी को तो कुलदीपक चाहिए होता है। इसलिए वो किंजल के 6 एबोर्शन करा देते हैं और डॉक्टर से पहले ही पता लगवा लेते हैं कि बेटा है या बेटी। लेकिन सातवीं बार जब जयेशभाई को पता चलता है कि उनकी बेटी होने वाली है तो वो ठान लेते हैं कि इस बार वो अपनी बेटी को बचाकर ही रहेंगे और इस बार भ्रूण हत्या का पाप अपने सिर नहीं लेंगे। इसी के चलते जब वो अपने घर वालों से बगावत करते हैं तो जयेशभाई से जयेशभाई जोरदार बन जाते हैं।
View this post on Instagram
क्या है दमदार?
फिल्म में अगर बात करें कि सबसे दमदार क्या है? तो सिर्फ एक ही नाम मुंह से निकलेगा और वो हैं रणवीर सिंह। रणवीर सिंह हर फिल्म में कुछ अलग करते हैं और इस बार भी वो जबरदस्त काम करते नजर आए हैं। वो कैसे एक सीन से दूसरे सीन में मक्खन की तरह चले जाते हैं वो देखना काफी मजेदार होता है। कहां तो वो मासूम से चुपचुप सबकुछ सहने वाले होते हैं और कहां वो एकदम से बगावती तेवर के साथ हीरो बन जाते हैं। डेब्यू डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर ने रणवीर सिंह का पूरा पॉटेंशियल इस्तेमाल किया है। फिल्म में शालिनी पांडे, बोमन ईरान और रत्ना पाठक शाह का काम भी आपको काफी पसंद आएगा।
कहां रह गई कमी?
फिल्म में एक धांसू मैसेज है लेकिन इस मैसेज को कहीं न कहीं ऑडियंस के दिल तक उतारने में चूक हुई है। फिल्म में 'जादू की पप्पी' वाला सीन है जिसे देखकर आपको संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई याद आ जाएगी। इस जादू की पप्पी का कॉन्सेप्ट इस फिल्म में जरूरी नहीं था। इसके अलावा एक आम से सीधे साधे जयेशभाई का एक्शन हीरो बनना फिल्म में थोड़ा सा अटपटा से लगेगा।
तो अब बात आती है कि फिल्म को देखा जाए या नहीं। बिल्कुल देखना चाहिए। फिल्म को आप बॉलीवुड अच्छी फिल्मों में से एक कह सकते हैं। और रणवीर सिंह के लिए तो हर हाल में ये फिल्म देखनी चाहिए। फिल्म पैसा वसूल साबित होगा। हम इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार देते हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates