Jayeshbhai Jordaar Trailer Review: रणवीर सिंह ने हंसते-हंसते की 'लड़का-लड़की' के बीच का फर्क समझाने की कोशिश, क्या समझेगी जनता?

Jayeshbhai Jordaar Trailer Review: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर आ गया है। इस ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ कर रहे है। तो चलिए आपको बताते है, कैसा है 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर

WrittenBy
By: Abhay | Published: April 19, 2022 1:33 PM IST

साउथ की फिल्मों के बाद फिल्मों के बाद अब बॉलीवुड की एक आने वाली फिल्म को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। इस फिल्म का नाम है 'जयेशभाई जोरदार'। इस मूवी में आपको रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडे की लीड रोल में नजर आने वाली है। रणवीर सिंह की इस फिल्म का इंतजार फैंस कई दिनों से कर रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये फिल्म 13 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसको देखने के बाद हर कोई अपना रिव्यू दे रहा है।

दर्शकों को खूब पसंद आया ट्रेलर
रणवीर सिंह अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करते हुए नजर आते है। ऐसा ही आपको इस फिल्म में भी देखना को मिलेगा। जयेशभाई जोरदार फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शक इसकी खूब तारीफ कर रहे है। ट्रेलर का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। और हर जगह रणवीर सिंह की जमकर तारीफ होने लगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती लड़के का किरदार निभा रहे है। अगर फिल्म के ट्रेलर की बात करे तो इसे यशराज फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को रणवीर सिंह की अभी तक की सबसे डिफरेंट फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर आपको पहले खूब हंसाता है, फिर गुदगुदाता है लेकिन लास्ट में एक गहरा सोशल मैसेज भी दे जाता है।

क्या है फिल्म का कहानी
रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म जयेशभाई जोरदार की कहानी एक ऐसे गुजराती लड़के के बारे में है जिसके पिता जी सरपंच हैं। पिता के बाद अब रणवीर सिंह को ही सरपंच बनना है। और रणवीर के बाद उसके बेटे को। लेकिन कहानी में कुछ ऐसा हो जाता है, जो इस मूवी का सबसे ट्विस्ट बनकर सामने आता है। इसे जानने के लिए आप 13 मई को सिनेमा घरों में जाकर इस फिल्म को देखें।