Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kannappa X Review: 'कन्नप्पा' में लोगों को मिला फुल एंटरटेनमेंट, फिल्म देखकर बोले- 'सुपर ब्लॉकबस्टर'

Kannappa Twitter Review: अक्षय कुमार, प्रभास, विष्णु मांचू, मोहनलाल की फिल्म 'कन्नप्पा' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: June 27, 2025 10:35 AM IST

Kannappa X Review: 'कन्नप्पा' में लोगों को मिला फुल एंटरटेनमेंट, फिल्म देखकर बोले- 'सुपर ब्लॉकबस्टर'

साल 2025 की मच-अवेटेड फिल्म 'कन्नप्पा' (Kannappa) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. फिल्म 'कन्नप्पा' आज यानी 27 सितंबर को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास, विष्णु मांचू, मोहनलाल जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म को लेकर ज्यादा ही एक्साइटेड हैं क्योंकि उनका ये साउथ डेब्यू है. फिल्म 'कन्नप्पा' देखकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर लोगों क्या कह रहे हैं.

फिल्म 'कन्नप्पा' ने लोगों का खींचा ध्यान

फिल्म 'कन्नप्पा' शुक्रवार से लोगों के लिए बड़े पर्दे पर पहुंच गई है. इस फिल्म के रिलीज होते ही लोग सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं और इसे देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. लोगों का कहना है कि फर्स्ट हाफ थोड़ा स्लो है लेकिन सेकेंड हाफ ने लोगों को काफी ज्यादा इंप्रेस किया है. फिल्म के क्लाइमेक्स ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. कुल मिलाकर फिल्म 'कन्नप्पा' लोगों को खूब पसंद आ रही है. यहां पर देख सकते हैं कि लोगों ने फिल्म 'कन्नप्पा' के लिए लिखा है.

फिल्म 'कन्नप्पा' की कहानी

फिल्म 'कन्नप्पा' की कहानी को लेकर बात करें तो इसमें भगवान शिव की भक्ति और पौराणिकता पर फोकस किया गया है. इस फिल्म से लोगों को आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हो रहा है. फिल्म 'कन्नप्पा' में अक्षय कुमार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है और उनका कैमियो है. गौरतलब है कि अक्षय कुमार की इस साल तीन बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. अब उनकी पहली साउथ फिल्म ने सिनेमाघरों में एंट्री ली है. फिल्म के बाकी स्टार्स ने प्रभास, विष्णु मांचू, मोहनलाल ने अपनी अदाकारी से फैंस को प्रभावित किया है. बताते चलें कि फिल्म 'कन्नप्पा' का डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह ने किया है. वहीं, इस फिल्म को मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.