Mardaani 2 movie review: It's a Rani Mukerji film
बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) साल 2014 में मर्दानी (Mardaani) का लेकर आई थीं, जिसकी शानदार कहानी और जबरदस्त परफॉर्मेंसेज ने दर्शकों को चौंकाकर रख दिया था। जब अदाकारा ने यह ऐलान किया कि वो स्क्रीन पर जल्द ही मर्दानी 2 (Mardaani 2) के साथ लौटने वाली हैं तो उनके फैंस सांतवे आसमान पर पहुंच गए। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने दर्शकों के सामने कई सारे सुपरकॉप पेश किए हैं लेकिन शिवानी शिवाजी रॉय अकेले ही सभी पर भारी हैं। मर्दानी 2 (Mardaani 2) में शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) मुंबई से कोटा में आ चुकी हैं, जो भारत का एजुकेशन हब है। यहां पहुंचते ही उनका सामना एक ऐसे सिरफिरे क्रिमिनल से होता है जो लोगों में अपना डर बैठाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) का प्रिमाइस काफी बेहतरीन है, आइए जानते हैं कि यह उस पर कितनी खरी उतरी है...
फिल्म की कहानी क्या है:
शिवानी शिवाजी रॉय कोटा में है, जहां एक जवान लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गई हैं और लोग उसके बालात्कार की कहानी सुनकर दहल उठे हैं। शिवानी शिवाजी राय भी इस हादसे से हिल चुकी है और वो कसम खाती है कि वो किसी भी कीमत पर ऐसा काम करने वाले दरिंदे को कोर्ट में लेकर आएगी। इसके बाद शुरू होता है शिवानी शिवाजी राय और इस सिरफिरे कातिल के बीच चूहे-बिल्ली का खेल...। क्या शिवानी शिवाजी राय इस कातिल को पकड़ पाएगी ? और अगर पकड़ पाएगी तो उसे किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा ? यह सब आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
{इसे भी पढ़ें- Mardaani 2 Twitter Reaction: दर्शकों का दिल दहला देगी रेप केस की खौफनाक दास्तां, सोशल मीडिया पर आए ये शानदार रिएक्शन}
फिल्म की खास बातें:
अदाकारा रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) फिल्म की जान हैं। वो शिवानी शिवाजी राय के किरदार को पर्दे पर बहुत ही खूबसूरती से पेश करती हैं। मर्दानी 2 (Mardaani 2) में उनका किरदार इसलिए भी निखरकर सामने आया था क्योंकि उसमें ताहिर राज भसीन ने अपने करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस दी थी। हालांकि मर्दानी 2 (Mardaani 2) में वैसा खूंखार खलनायक नजर नहीं आता है। टीवी कलाकार विशाल जेठवा पर्दे पर अच्छी अदाकारी करते नजर आते हैं लेकिन बीच-बीच में वो थोड़े भटक जाते हैं।
विक्रम चौहान और श्रुति बपना ने भी मर्दानी 2 (Mardaani 2) में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी हैं। गोपी पुथरन के द्वारा लिखे गए संवाद प्रभावित करते हैं और फिल्म के स्तर को भी बढ़ाते हैं। फिल्म के कुछ सीन्स वास्तविकता के इतने करीब हैं कि दर्शक भी हिल जाते हैं। फिल्म में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के बारे में ही बात नहीं की गई है बल्कि इसमें जेंडर इक्वालिटी के बारे में भी चर्चा की गई है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
फिल्म में क्या निराश करता है:
फिल्म नाबालिक के द्वारा किए गए अपराध के बारे में बात करती है। मेकर्स ने इसके लिए एक बैकस्टोरी भी पेश की है लेकिन अगर इसे थोड़ा और सावधानी से पेश किया जाता तो बेहतर रहता। फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) का क्लाइमेक्स भी थोड़ा निराश करता है। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के द्वारा बोला गया मोनोलॉग दर्शकों को हिलाने से ज्यादा ज्ञान देता है। अगर मेकर्स ने इन चीजों पर काम किया होता तो फिल्म और भी बेहतर बन सकती थी।
{इसे भी पढ़ें- Rohit Shetty के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगी बॉलीवुड की 'मर्दानी' ? जानिए Rani Mukerji का जवाब}
आखिरी फैसला:
मर्दानी 2 (Mardaani 2) एक शानदार क्राइम थ्रिलर है, जिसमें समाज की कई सारी बुराइयों को दर्शाने की कोशिश की गई है। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक शानदार अदाकारा हैं और उन्होंने फिर से पर्दे पर यह बात साबित की है। फिल्म इस सच्चाई को पेश करती है कि हमारे समाज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें हर वक्त चौकन्ना रहना पड़ता है। यह कहा जा सकता है कि मर्दानी 2 (Mardaani 2) दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। हम अपनी तरफ से मर्दानी 2 (Mardaani 2) को 3 स्टार देते हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...