Mumbai Saga Review: डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) अपनी नई फिल्म 'मुंबई सागा' (Mumbai Saga) लेकर दर्शकों के सामने आ गए हैं, जिसमें जॉन अब्राहम (John Abraham) और इमराम हाशमी (Emraan Hashmi) नजर आ रहे हैं। जॉन अब्राहम और इमराम हाशमी स्टारर 'मुंबई सागा' एक मल्टीस्टारर क्राइम थ्रिलर है। इस तरह की फिल्में दर्शक पहले देख चुके हैं, ऐसे में संजय गुप्ता ने 'मुंबई सागा' के माध्यम से कुछ नया पेश किया है या फिर पुरानी कहानी को नए रंग में डुबोकर पेश कर दिया है ? आइए आपको बताते हैं… Also Read - Mumbai Saga Box Office Collection Day 3: John Abraham-Emraan Hashmi नहीं कर पाए धमाका, पहले वीकेंड में कमाए सिर्फ इतने से रुपये
फिल्म की कहानी:
'मुंबई सागा' की कहानी एक रियल लाइफ गैंगस्टर अमर्त्या राव उर्फ डीके राव की जिंदगी को पर्दे पर पेश करती है, जिसका किरदार जॉन अब्राहम ने निभाया है। अमर्त्या राव ने मुंबई पर उस वक्त राज किया था, जब यह शहर बम्बई के नाम से जाना जाता था। अमर्त्या राव कैसे मुंबई का सबसे जाना-माना गुंडा बना और उसका अंत कैसे हुआ यही 'मुंबई सागा' की कहानी है। Also Read - Mumbai Saga Day 2 Box Office Collection: कोरोना कहर के बीच John Abraham और Emraan Hashmi ने दिखाया पूरा दमखम, कमाए इतने करोड़ रुपये
फिल्म की खासियत:
फिल्म 'मुंबई सागा' में यूं तो कुछ नया नहीं है। बॉलीवुड ऐसी कई गैंगस्टर ड्रामा फिल्में बना चुकी है। संजय गुप्ता की 'मुंबई सागा' को आप इमरान हाशमी-जॉन अब्राहम की डायलॉगबाजी, अच्छी तरह से शूट किए गए एक्शन सीन्स और शानदान विजुअल इफेक्ट्स के लिए देख सकते हैं। फिल्म में काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, महेश मांजरेकर और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार भी हैं। Also Read - Mumbai Saga: Emraan Hashmi की एंट्री पर धड़ाधड़ बजी सीटियां और तालियां, एक्टर ने वीडियो शेयर कर कहा, ‘दोबारा इस गूंज में...’
फिल्म की खामियां:
डायरेक्टर संजय गुप्ता की 'मुंबई सागा' में वो सभी बॉलीवुडिया चीजें हैं, जो इस तरह की फिल्मों में देखी जा चुकी हैं। हफ्ता वसूली से लेकर गरीबी की वजह से गलत रास्ते पर जाने तक का सफर जैसी चीजें पहले भी स्क्रीन पर देखी जा चुकी हैं। 'मुंबई सागा' की बड़ी परेशानी यह भी नहीं है कि इसमें देखे-दिखाए सीन्स हैं बल्कि इसकी सबसे बड़ी खामी यह है कि संजय गुप्ता ने इसमें कुछ नया करने की कोशिश भी नहीं की है। शिखर भटनागर का कैमरावर्क और बंटी नेगी की एडिटिंग भी 'मुंबई सागा' को धार देने में नाकामयाब रहे हैं।
आखिरी फैसला:
इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की डाई-हार्ट फैंस 'मुंबई सागा' का रुख कर सकते हैं। इन दोनों की जुगलबंदी फिल्म की जान है। काफी समय के बाद स्क्रीन पर ऐसे धांसू डायलॉग सुनने को मिलते हैं। क्राइम थ्रिलर जॉनर की फिल्में पसंद करने वाले दर्शक भी 'मुंबई सागा' का टिकिट खरीद सकते हैं। मैं अपनी तरफ से 'मुंबई सागा' को 2.5 स्टार देता हूं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...