Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Pagalpanti Movie Review: Anil Kapoor और Arshad Warsi की अदाकारी भी John Abraham की फिल्म को नहीं बचा पायी

फिल्म पागलपंती (Pagalpanti ) में एक से बढ़कर एक स्टार हैं लेकिन फिर भी यह दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब नहीं हो पाती है, पढ़िए डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म का रिव्यू

By: Rahul Sharma  |  Published: November 22, 2019 6:39 PM IST

Pagalpanti Movie Review: Anil Kapoor और Arshad Warsi की अदाकारी भी John Abraham की फिल्म को नहीं बचा पायी

बॉलीवुड डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने दर्शकों को एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में खूब सारी तालियां और सीटियां बटोरी हैं। अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की खासियत रही है कि वो लम्बी-चौड़ी स्टारकास्ट के साथ जबरदस्त फिल्म बनाते हैं, जो दर्शकों का 3 घंटे खूब मनोरंजन करती हैं। आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई पागलपंती (Pagalpanti) भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाती है, जिसमें जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और इलियाना डिक्रूज जैसे कलाकार हैं। क्या अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की पागलपंती (Pagalpanti) उनकी पिछली फिल्मों की तरह दर्शकों का मनोरंजन कर पायी है ? आइए जानने की कोशिश करते हैं:

Pagalpanti Public Review: दर्शकों पर छाया वाई-फाई भाई का खुमार, फिल्म को बताया 'पैसा वसूल'

फिल्म की कहानी:

पागलपंती (Pagalpanti) की कहानी शब्दों में बताना अपने आपमें एक टास्क है लेकिन चलिए आपके लिए हम वो भी पूरा करते हैं। असल में यह कहानी राज किशोर (जॉन अब्राहम), जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकिस सम्राट) नाम के तीन अनलकी लोगों की है, जिनके कॉन्टेक्ट में जो भी आता है, उसके दिन बिगड़ जाते हैं। इन तीनों को किसी तरह से राजा साहब (सौरभ शुक्ला) और वाई-फाई भाई (अनिल कपूर) के यहां नौकरी मिल जाती है, जो कि बहुत बड़े गुंडे हैं। इसके बाद राज, जंकी और चंदू की वजह से राजा साहब और वाई-फाई भाई का शनि नाराज हो जाता है और सबकी जिंदगी हिल जाती है।

फिल्म की खास बातें:

फिल्म पागलपंती (Pagalpanti) की सबसे खास बात यह है कि मेकर्स ने दर्शकों को पहले ही बता दिया था कि इसे देखने के लिए दिमाग घर पर छोड़कर आएं क्योंकि अगर पागलपंती (Pagalpanti) को दिमाग लगाकर देखा जाएगा तो परेशानी हो जाएगी। अरशद वारसी (Arshad Warsi) अपनी कॉमिक टाइमिंग से मनोरंजन जरूर करते हैं और कुछ मजेदार सीन्स दर्शकों के सामने पेश करते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग बहुत ही शानदार है, जो खूब गुदगदाती है।

Pagalpanti Occupancy Report Day 1: सिनेमाघरों में John Abraham की फिल्म की खराब शुरूआत, दर्ज कराया 15% का ऑक्यूपेंसी रेट

फिल्म की नाकारात्मक बातें:

फिल्म पागलपंती (Pagalpanti) की नकारात्मक बातों पर चर्चा करेंगे तो उसके लिए एक अलग से रिव्यू लिखा जाएगा लेकिन इस बात को यूं समझा जा सकता है कि अनसी बज्मी (Anees Bazmee) की पागलपंती (Pagalpanti) देखते हुए आपको हंसी कम और रोना ज्यादा आता है। अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने नो-एंट्री से लेकर प्यार तो होना ही था जैसी शानदारी फिल्में दी हैं, लेकिन पागलपंती (Pagalpanti) का डायरेक्शन करने में वो चूक गए हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्मों के बचे हुए सीन्स को जोड़कर एक फिल्म बना दी है।

आखिरी फैसला:

फिल्म पागलपंती (Pagalpanti) एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है। पागलपंती (Pagalpanti) को देखते समय लॉजिक ना ही लगाएं तो अच्छा होगा। बॉलीवुड लाइफ हिन्दी की तरफ से फिल्म को 1 स्टार, बाकी आप खुद देखें और फैसला करें।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...