Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Panchayat 3 Twitter Review: ढेर सारे इमोशन-सस्पेंस से भरी है पंचायत 3, सीन्स देख फैंस बोले- 'देख रहा ना विनोद'

Panchayat 3 Twitter Review: वेब सीरीज पंचायत 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो गई है। इस सीरीज के तीसरे पार्ट में लोगों को क्या क्या पसंद आया है? आइए आपको ट्विटर रिव्यू के जरिए बताते हैं।

By: Kavita  |  Published: May 28, 2024 10:46 AM IST

Panchayat 3 Twitter Review: ढेर सारे इमोशन-सस्पेंस से भरी है पंचायत 3, सीन्स देख फैंस बोले- 'देख रहा ना विनोद'

Panchayat 3 Twitter Review: अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत का तीसरा पार्ट फाइनली रिलीज हो गया है। इस सीरीज का दर्शकों ने लगभग दो साल तक इंतजार किया है। सोशल मीडिया पर जब जब पंचायत 3 से जुड़ा कोई अपडेट आया है, तो फैंस के बीच आग की तरह वायरल हुआ है और अब ये सीरीज धड़ल्ले से देखी जा रही है। पंचायत 3 में प्रीमियर आधी रात को हुआ, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर लोग पंचायत 3 के क्लिप शेयर करते हुए सीरीज के बारे में अपनी राय दे रहे हैं। कई लोगों ने सीरीज के कुछ सीन्स की भी जमकर तारीफ की है। आइए आपको बताते हैं कि सीरीज देख लोगों ने क्या क्या कहा।

लोगों ने जमकर शेयर की वेब सीरीज की क्लिप

दीपक मिश्रा के निर्देशन में बनी पंचायत 3 (Panchayat 3) 28 मई को स्ट्रीम हो गया है। इस सीरीज के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं और तीसरे पार्ट में कहानी को बेहद ही शानदार तरीके से आगे बढ़ाया गया है। पंचायत के पुराने कलाकारों ने शानदार काम किया है और सीरीज से जुड़े कुछ नए कलाकारों ने तीसरे पार्ट में फैंस का ध्यान खींचा है। ऐसे में अब लोग ट्विटर पर सीरीज से जुड़ी अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने पंचायत 3 के लिए लिखा, 'ये लोग वापिस आ गए। देख रहा है ना विनोद। सचिन तो पागल है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब तक #Panchayat3 के लगभग 6 एपिसोड देख चुका हूं और मुझे कहना होगा कि यह पहले दो सीजन जितना ही अच्छी है...जबरदस्त डायलॉग और सभी की शानदार एक्टिंग ...'

देखें ट्विटर रिव्यू

जल्द आएगी पंचायत 4

बता दें कि पंचायत 3 की रिलीज से पहले इस सीरीज के कलाकारों ने बॉलीवुडलाइफ से खास बातचीत की थी। इस दौरान सीरीज के निर्देशक दीपक मिश्रा ने बताया था कि सीरीज पर अभी आगे काम चलने वाला है। पंचायत का चौथा पार्ट भी बनेगा। इतना ही नहीं, दीपक मिश्रा ने कहा कि अगर लोगों का ऐसे ही प्यार मिलता रहा तो सीरीज के 5वां और छठा पार्ट भी बनाया जाएगा।

बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी जगत की तमाम खबरों के लिए बने रहे बॉलीवुडलाइफ के साथ