Rocketry The Nambi Effect First Review: आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट को लेकर लोग खूब चर्चा कर रहे है। इस फिल्म के आने से पहले ही इसको लेकर खूब बज बन गया है। अभी कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब फिल्म की रिलीज डेट भी पास आ गई है। फिल्म रिलीज होने से पहले आपके लिए हम इस मूवी का रिव्यू लेकर आए है, जिसे पढ़ने के बाद आप ये फैसला आराम से कर पाएंगे की फिल्म देखे या नहीं देखे।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में चलती है। जहां मुख्य किरदार नंबी नारायणन एक चैनल पर इंटरव्यू के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पूरी कहानी सुनाते हुए दिखते है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नंबी नारायणन पर जासूसी और देशद्रोह के झूठे आरोप लगाए गए। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि निर्देशक कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे है। फिल्म में नंबी नारायणन से जुड़ छोटी से छोटी बातों को ध्यान में रखा गया हैं। नंबी नारायणन ने जो यातनाएं झेलीं उनके दर्द को दिखाया गया है। ये इसी कारण से फिल्म काफी स्लो भी लगती है। इस फिल्म की कहानी को अगर एक लाइम में बताना हो तो कह सकते है ये पूरी मूवी नंबी नारायणन के खोए सम्मान को वापस दिलाने पर ही जोर डालती है। अब सवाल आता है कि ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं। इसका जवाब ये है कि फिल्म की कहानी रियल लाइफ पर बेस्ड है, तो इस फिल्म को एक बार देखना तो बनता है। जिस से हम भी नंबी नारायणन के उस सच को जान पाए जो आज तक दुनिया से सामने नहीं आ पाया है। इस फिल्म में आर माधवन, सिमरन, रजित कपूर और सैम मोहन जैसे कलाकार देखने को मिलने वाले है।
View this post on Instagram
कब होगी रिलीज
रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट कल यानी 1 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस काफी दिन से इंतजार कर रहे थे। अब देखना होगा फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाती है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates