Suniel Shetty Praise Ranveer Singh's 83 Film: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म '83' 24 दिसंबर के दिन सिनेम्घरों में दस्तक देने जा रही है। सिनेमाघरों तक पहुंचने से पहले इस फिल्म का प्रीमियर मीडिया के साथ बॉलीवुड सेलेब्स के लिए हो चुका है। फिल्म को देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी रणवीर सिंह की अदाकारी को देखने के बाद अभिनेता की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने ये फिल्म देख ली है। अभिनेता ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे पूरी फिल्म में रणवीर सिंह कहीं भी दिखाई नहीं दिए।
सुनील शेट्टी ने अपने ट्विटर पर विचार साझा करते हुए लिखा, ' फिल्म '83' में रणवीर सिंह को देखने गया था। उसमें वो कहीं भी नहीं दिखे। परदे पर केवल कपिल शर्मा ही नजर आ रहे थे। जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन है। मैं खुद भी हैरान रह गया हूं। 83 को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आंसू भरी आंखें और एक्टिंग देखने के बाद मैं अभी भी कांप रहा हूं।'
Went to watch @RanveerOfficial in #83. Couldn’t spot him. There was only #KapilDev on screen. Incredible transformation. I am stunned beyond. A team cast that could’ve walked off Lords. Got gooseflesh like I was reliving ‘83. Still shaken & teary-eyed at the artistry & emotions. pic.twitter.com/IW8zGYNsyc
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) December 20, 2021
सुनील शेट्टी ने आगे लिखा, 'सरासर विश्वास है। यह वही है। कबीर खान की अच्छाई। उनकी कहानी और उनके सीन्स और पात्रों की शक्ति में विश्वास है। दिल जीत लिया है। साजिद नाडियाडवाला और वर्दा नाडियाडवाला का सपोर्ट इस प्रोजेक्ट में पूरी तरह से व्यक्तिगत कहानी है। आंसू एकदम रियल हैं।'
Sheer belief. That’s what it is. The goodness of being @kabirkhankk The faith in his story & the power of his scenes & characters. Blew my socks off. And the backing of #SajidNadiadwala @WardaNadiadwala in a project that’s a personal tale. The tears are real ?
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) December 20, 2021
इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक साथ ये पहली फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, एमी विर्क, साकिब सलीम और ताहिर राज भसीन जैसे कई कलाकार लीड रोल में दिखाई देंगे।
Subscribe Now
Enroll for our free updates