Tu Jhoothi Main Makkaar Review: एंटरटेनमेंट का फुल डोज है रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, गाने और डायलॉग्स करेंगे इंप्रेस

Tu Jhoothi Main Makkaar Movie Review: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज है। इस फिल्म में दर्शकों को एपिक लव स्टोरी के साथ-साथ बेहद जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

By: Ashna Malik  |  Published: March 8, 2023 1:39 PM IST

Tu Jhoothi Main Makkaar Review: एंटरटेनमेंट का फुल डोज है रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, गाने और डायलॉग्स करेंगे इंप्रेस

फिल्म: तू झूठी मैं मक्कार

कास्ट: रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, अनुभव सिंह, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर

TRENDING NOW

निर्देशक: लव रंजन

रिलीज डेट: 8 मार्च, 2023

कहां देखें: थिएटर्स

Tu Jhoothi Main Makkaar Movie Review: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी मेहनत से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर ने न केवल लव रंजन के साथ पहली बार काम किया, बल्कि वह पहली बार श्रद्धा कपूर संग भी बड़े पर्दे पर नजर आए। रिलीज से पहले जहां फिल्म के गानों ने सुर्खियां बटोरी थीं तो वहीं यह कहना गलत नहीं होगा कि रिलीज के बाद फिल्म भी दर्शकों का दिल जीतेगी।

किस बारे में है रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार'

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' मिक्की और टिन्नी की प्रेम कहानी पर आधारित है। जहां एक तरफ मिक्की (रणबीर कपूर) दिल्ली के एक बड़े बिजनेस मैन का बेटा है तो वहीं टिन्नी (Shraddha Kapoor) चार्टर्ड एकाउंट के परिवार से नाता रखती है। बिजनेस मैन के परिवार से होने के बाद भी मिक्की की रुचि बिजनेस में न होकर रिलेशनशिप तोड़ने में रहता है। यहां तक कि वह दूसरों को भी रिलेशनशिप से छुटकारा पाने में मदद करता है। इससे इतर मिक्की और टिन्नी, एक-दूजे को ही दिल दे बैठते हैं, लेकिन कुछ वक्त बाद वे रिलेशनशिप से निकलने की कोशिश करने लगते हैं। उनके इन्हीं पैतरों पर पूरी फिल्म आधारित है।

देखें वीडियो

रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म में क्या है मजेदार

'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपर ने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है, चाहे वह एक्टिंग हो या फिर उनके डांस मूव्स। अनुभव सिंह बस्सी की परफॉर्मेंस भी फिल्म में जबरदस्त रही। फिल्म में अनुभव और रणबीर कपूर का ब्रोमैंस देखने लायक है। वहीं श्रद्धा कपूर ने पर्दे पर अपना सभी अवतार चाहे वह हॉट हो या इमोशनल, बखूबी पेश किया है। पर्दे पर दर्शकों को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी खूब पसंद आएगी। मूवी में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने रणबीर के माता-पिता का रोल अदा किया है, जो कि उनपर जच रहा है। 'तू झूठी मैं मक्कार' के गाने तो पहले से ही लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं डायलॉग्स पर की गई राहुल मोदी व लव रंजन की मेहनत दिखाई दे रही है। इन सबके अलावा मूवी में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा का कैमियो भी बेहद कमाल का लगा।

कहां चूकी फिल्म

बता दें कि 'तू झूठी मैं मक्कार' का फर्स्ट हाफ दर्शकों को थोड़ा परेशान कर सकता है। करीब तीन गानों के बाद आया इंटरवल दर्शकों को थोड़ा बोर कर सकता है। हो सकता है कि दर्शक टिन्नी और मिक्की की लव स्टोरी से भी खुद को न जोड़ पाएं। रणबीर कपूर की कॉमिक टाइमिंग फिल्म में अच्छी रही है, लेकिन हो सकता है कि कार्तिक आर्यन के फैंस को इसमें थोड़ा कमी नजर आए। फिल्म देखकर कहा जा सकता है कि इसे 15 मिनट और छोटी किया जा सकता था।

क्या है 'तू झूठी मैं मक्कार' का निष्कर्ष

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के बाद दर्शक चेहरे पर मुस्कान लेकर थिएटर से बाहर निकलेंगे। कई उतार-चढ़ाव के बाद भी यह दर्शकों को हंसा सकती है। लव रंजन की यह फिल्म खासकर युवाओं के दिल में बखूबी जगह बना सकती है। ऐसे में फिल्म को 3.5 स्टार देना बेहतर साबित होगा।


About the Author

Ashna Malik