Welcome To The Jungle Review
Welcome To The Jungle Review: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हो चुकी है.फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle Review) के जरिए अक्षय कुार ने फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है. फैंस लंबे समय से फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे. अब जब फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हो गई है तो लोग सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं. अगर आप भी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' देखने का इंतजार कर रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आपको अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' देखने जाना चाहिए या फिर नहीं...
रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐(4)
फिल्म रिव्यू : वेलकम टू द जंगल
निर्देशक : अहमद खान
कास्ट : अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, संजय दत्त, अरशद वापसी, रवीना टंडन, जॉन लीवर, फरीदा जलाल, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, उर्वशी रौतेला, राजपाल यादव, किरण कुमार, पुनीत इस्सर, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक
अवधि : 2 घंटे 50 मिनट
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी एक अमीर आदमी के इर्द गिर्द घूमती है जो कि अपने पैसे छिपाने के लिए एक प्लान बनाता है. ये आदमी अपने रुपए छिपाने के लिए कुछ स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स को एक फ्लॉप फिल्म बनाने के लिए कहता है. ये लोग बड़ी ही प्लानिंग के साथ फिल्म की शूटिंग का आगाज करते हैं, हालांकि कुछ भी प्लान के हिसाब से नहीं होता है. ये लोग फिल्म की शूटिंग एक गांव में करते हैं जहां पर विलेन की वजह से सब कुछ खराब हो जाता है. एक्टर्स को लगता है कि ये सब फिल्म का ही हिस्सा है जबकि वो सब रिएलिटी होती है. अब कैसे ये सितारे मिलकर इस फिल्म की शूटिंग पूरी करते हैं, यही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी है.
अहमद खान की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में कॉमेडी का जबरदस्त डोज देने की कोशिश की गई है. फिल्म को शानदार सेट्स पर फिल्माया गया है. वहीं अहमद खान ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 32 बॉलीवुड सितारों को चुना है. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का केवल एक ही मकसद है कि कैसे थिएटर में बैठे लोगों को हंसाया जाए. फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग जबरदस्त नजर आ रही है. फिल्म को मजेदार बनाने में अक्षय कुमार को खास मेहनत नहीं करनी पड़ी. फिल्म में वो एनर्जी को बनाए रखते हैं और कहानी को कंट्रोल में रखते हैं.'येडा अन्ना' बनकर सुनील शेट्टी ने भी बवाल मचा दिया है. उनका किरदार मजेदार और अजीब है.
वहीं अरशद वारसी की कॉमेडी टाइमिंग भी जबरदसत नजर आती है. लारा दत्ता एक सख्त आर्मी ट्रेनर के तौर पर लोगों को खूब हंसाती हैं. लारा का काम है कि इन एक्टर्स को कैसे तैयार किया जाए. परेश रावल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव ने फिल्म में साबित कर दिया है कि उकनकी कॉमेडी के आगे सब फीके हैं. वहीं फरीदा जलाल और किरण कुमार ने भी फैंस को हंसाने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया है. जहां फरीदा जलाल की बोली आपको हंसाती है वहीं किरण कुमार की उर्दू आपको लोटपोट कर डालेगी. अक्षय कुमार को सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की तिकड़ी आपको पुराने दिनों की याद दिला देगी. कहना गलत नहीं होगा कि अहमद खान ने 32 सितारों को बराबर का स्पेस देने की कोशिश की है. दर्जनों जाने-पहचाने चेहरों के बावजूद कहानी मजेदार लगती है. ये फिल्म विज़ुअल गैग्स, वन-लाइनर्स, सिचुएशनल कॉमेडी से सजी हुई है. वहीं फिल्म का संगीत भी मजेदार है. आप खुद को झूमने से नहीं रोक पाएंगे.
अगर आप खुद को हंसाना चाहते हैं तो आपके पास सही मौका है. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का केवल एक ही मकसद है कि कैसे भी लोगों को हंसाया जा सके, जिस काम में फिल्म कामयाब रही है. आप खुद को एक बार के लिए सीटी मारने से नहीं रोक पाएंगे. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी जैसे सितारे बवाल मचा रहे हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…