Zwigato Movie Review: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा और एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी की मूवी 'ज्विगाटो' (Zwigato) रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कपिल शर्मा जहां डिलीवरी बॉय के तौर पर दिखाई दिये तो वहीं शहाना गोस्वामी गृहणी के तौर पर नजर आईं। नंदिता दास द्वारा निर्देशित यह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की तीसरी मूवी है। जहां 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में कपिल शर्मा हर सप्ताह दर्शकों को हंसाते और गुदगुदाते दिखाई देते हैं तो वहीं इस फिल्म में उनका अलग ही रूप देखने को मिलेगा। क्योंकि इस फिल्म के जरिए कपिल शर्मा ने अलग ही चीज में हाथ आजमाने की कोशिश की है।
किस बारे में है कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो'
कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' एक मेहनती इंसान मानस की जिंदगी पर आधारित है जो अपने परिवार की स्थिति सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करता है। उसका सपना होता है कि वह अपने परिवार को अच्छी खुशहाल जिंदगी दे। वह 'ज्विगाटो' नामक कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है। जिंदगी में आ रही उतार-चढ़ाव में भी वह पॉजिटिव रहने की कोशिश करता है। यह मूवी पति-पत्नी द्वारा छोटी-छोटी बातों में बड़ी-बड़ी खुशियां तलाशने पर आधारित है।
'ज्विगाटो' में क्या है मजेदार
'ज्विगाटो' (Zwigato) में कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी की परफॉर्मेंस देखने लायक है। अपने इस रोल के जरिए कपिल शर्मा ने साबित कर दिया है कि वह एक कॉमेडियन बढ़कर हैं। फिल्म में उनकी हताशा और एंग्री मैन मोड दर्शकों को इंप्रेस कर सकता है। दूसरी ओर शहाना गोस्वामी ने भी प्रतिमा का रोल बखूबी अदा किया है। 'ज्विगाटो' में कई जगह शहाना ने अपनी एक्टिंग से कपिल शर्मा को भी मात दे दी है। उनके अलावा कपिल शर्मा के बच्चों का किरदार अदा करने वाले कलाकारों ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। वहीं मूवी में गुल पनाग सयनी गुप्ता और सवानंद किरकिरे ने अपने कैमियो से मूवी में चार चांद लगा दिया है।
देखें 'ज्विगाटो' का वीडियो
इस चीज ने किया निराश
'ज्विगाटो' जिस गति से आगे बढ़ी, वह चीज दर्शकों को थोड़ा निराश कर सकती है और लोगों के उत्साह को भी मार सकती है।
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की ये है राय
कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी की परफॉर्मेंस देखने के लिए 'ज्विगाटो' को चांस दिया जा सकता है। उनके अलावा फिल्म निर्माता नंदिता दास ने अपने डायरेक्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सभी चीजों को देख और परखकर मूवी को 3.5 स्टार दिया जा सकता है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates