Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

एक नहीं, दो नहीं… इस सप्ताह रिलीज होंगी साउथ की 10 जबरदस्त फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

इस साल जुलाई की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए जबरदस्त होने जा रही है. इस हफ्ते एक-दो नहीं, बल्कि 10 बड़ी साउथ फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: July 4, 2025 1:34 AM IST

एक नहीं, दो नहीं… इस सप्ताह रिलीज होंगी साउथ की 10 जबरदस्त फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

South Cinema: इस साल जुलाई की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए जबरदस्त होने जा रही है. इस हफ्ते एक-दो नहीं, बल्कि 10 बड़ी साउथ फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं. इनमें तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की दमदार फिल्में शामिल हैं, जिनमें एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी सब कुछ भर-भर के मिलेगा.

अगर आप साउथ सिनेमा के फैन हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए किसी फेस्टिवल से Entertainment Newsकम नहीं, तो चलिए देखते हैं, इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में आ रही हैं.

थम्मुडु (तेलुगु)

यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को रिलीज होगी, इसमें नितिन, सप्तमी गौड़ा जैसे स्टार्स नजर आएंगे, मूवी को श्रीराम वेणु ने डायरेक्ट की है, जिसकी की कहानी एक भाई की अपनी बहन के लिए हर हद पार करने वाली है. फुल ऑन एक्शन ड्रामा के साथ ये फिल्म आपके मनोरंजन को तैयार है.

अक्केनम (तमिल)

4 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली यह मूवी है, जिसकी स्चारकास्ट में कीर्ति पांडियन जैसा नाम जुड़ा है, इसके डायरेक्टर उदय के हैं, इस फिल्म की कहानी एक टैक्सी ड्राइवर और रिहा हुए अपराधी की मुलाकात, जो बदल देती है, उनके जीवन की दिशा है.

फीनिक्स (तमिल)

4 जुलाई 2025, को रिलीज होने वाली ये फिल्म जिसकी स्टारकास्ट सूर्या, विजय सेतुपति जैसे कलाकार है, इसके डायरेक्टर अनल अरासु हैं, फिल्म की कहानी विजय सेतुपति के बेटे सूर्या का डेब्यू है, एक युवा पहलवान की संघर्ष भरी स्पोर्ट्स स्टोरी है.

धीरन (मलयालम)

4 जुलाई 2025, को ही रिलीज हो रही इस फिल्म में राजेश माधवन जैसा सितारा दिखाई देगा, मूवी को डायरेक्ट देवदथ शाजी ने किया है. यह एक कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कहानी है, जिसमें एक गांव का नेकदिल आदमी बार-बार गलतियां करता है.

जंगर (मलयालम)

4 जुलाई 2025, को रिलीज होने वाली ये फिल्म जिसकी स्टाककास्ट में श्वेता मेनन जैसा नाम जुड़ा है, जिसके डायरेक्टर मनोज टी यादव हैं, यह एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो अपने गांव से भागकर एक द्वीप पर जाकर बसता है.

पेन ड्राइव (कन्नड़)

4 जुलाई 2025, को रिलीज होने वाली ये फिल्म जिसकी स्टाककास्ट में मालाश्री जैसा नाम जुड़ा है, जिसके डायरेक्टर सेबस्टिन डेविड हैं, यह मूवी एक्शन और मिस्ट्री से भरपूर पुलिस ड्रामा है, जहां भ्रष्ट नेताओं की पोल खुलने वाली है.

सोलो बॉय (तेलुगु)

4 जुलाई 2025, को रिलीज होने वाली ये फिल्म जिसमें गौतम कृष्णा जैसा सितारा नजर आएगा, इस फिल्म का डायरेक्शन पी नवीन कुमार ने किया है, और फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो प्यार और धोखे से टूटा है, लेकिन हार नहीं मानता.

3BHK (तमिल)

4 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सिद्धार्थ एक्टर, तो डायरेक्शन श्री गणेश हैं, इस फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जिसका एक ही सपना है, वो भी अपना घर हो... यह एक इमोशनल फैमिली ड्रामा पर बेस्ड कहानी है.

परांथु पो (तमिल)

4 जुलाई 2025, को रिलीज होने वाली ये फिल्म जिसमें शिवा, ग्रेस एंटनी जैसे कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म का डायरेक्शन राम ने किया है, यह एक म्यूजिकल रोड कॉमेडी है, जो पिता-बेटे के रिश्ते को मजेदार तरीके से दिखाती है.

लोपालिकी रा चेप्टा (तेलुगु)

4 जुलाई 2025, को रिलीज होने वाली ये फिल्म जिसमें कोंडा वेंकट राजेंद्र नजर आएंगे, इस फिल्म को डायरेक्टर कोंडा वेंकट राजेंद्र ने ही किया है, यह एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डिलीवरी बॉय की कहानी है, जो आपको डराएगी भी और हंसाएगी भी.

कुल मिलाकर, इस हफ्ते साउथ सिनेमा हर जॉनर में कुछ ना कुछ धमाकेदार लेकर आ रहा है. चाहे आपको स्पोर्ट्स ड्रामा पसंद हो, थ्रिलर चाहिए, या फिर फैमिली इमोशन्स, हर स्वाद की फिल्में तैयार हैं. अब देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म मचाएगी सबसे ज्यादा धमाल.