साउथ एक्टर विजय (Vijay) की तमिलनाडु के करूर में शनिवार को रैली थी और इसमें बड़ा हादसा हो गया है. इस रैली में पहुंचे लोगों के बीच भगदड़ मच गई और 31 लोगों की जान चली गई. इसके साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. विजय की रैली की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा. इस दुखद घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने मतृकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तो घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
विजय की रैली में पहुंचे 30000 से ज्यादा लोग
साउथ एक्टर विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्त्री कझगम बनाई थी. वह प्रचार करने के लिए तमिलनाडु के करूर पहुंचे थे और उनकी रैली में हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े. बताया जा रहा है कि विजय के रैली में पहुंचने का समय 12 बजे का था लेकिन वह 6 बजे पहुंचे और इस दौरान इंतजार करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विजय की रैली में 30000 से ज्यादा लोग जुट गए.
#WATCH | Tamil Nadu: A large number of people attended the campaign of TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay in Karur
A stampede-like situation reportedly occurred here. Several people fainted and were taken to a nearby hospital. More details are awaited.… pic.twitter.com/4f2Gyrp0v5
— ANI (@ANI) September 27, 2025
#WATCH | Tamil Nadu: TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay leaves from Trichy airport
A stampede took place during his public event in Karur.
Former Tamil Nadu Minister and DMK leader V Senthil Balaji said, "Till now, 31 people have died in the stampede and 58… pic.twitter.com/mnb1G2zncF
— ANI (@ANI) September 27, 2025
विजय की रैली में हादसे का बना ये कारण
विजय की रैली में पहुंचे लोग गर्मी से बेहाल होने लगे. यहां तक कि तमाम लोग बेहोश हो गए. इस माहौल को देखते हुए विजय ने अपना भाषण रोका और लोगों की मदद के लिए पानी बोतल फेंकी लेकिन यही हादसे का कारण बन गया. लोगों ने पानी की बोतल लेने की कोशिश की और रैली में भगदड़ मच गई. देखते ही देखते ही हालत काफी ज्यादा बिगड़ गए और काबू से बाहर हो गए. इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates