साल 2021 की पहली सुपरहिट फिल्म 'मास्टर' (Master) देने के बाद साउथ एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अपने अगले प्रोजेक्ट में लग गए हैं। एक्टर विजय की फिल्म 'थलापति 65' (Thalapathy 65) फिलहाल प्री-प्रोडक्शन फेज में है और फिलहाल टीम रूस के दौर पर गई है। मेकर्स फिल्म की शूटिंग मई से शुरू करना चाहते हैं। फिल्म को लेकर कई सारी खबरें आ चुकी हैं। अब फिल्म में थलापति विजय के किरदार के बारे में भी नई जानकारी आई है। खबरें हैं कि फिल्म में थलापति का किरदार एक एजेंट का होगा।
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पिंकविला को बताया, 'इस फिल्म में विजय का एकदम नया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में विजय एक ठग के किरदार में नजर आएंगे जो कि लोगों के साथ धोखाधड़ी करने में एक्सपर्ट है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में ह्यूमर का तड़का भी लगेगा। फिल्म में विजय का एक्चुअली किरदार कितना दमदार होगा, ये तो फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल तो इतना ही कि एक एजेंट और कॉन मैन के किरदार में इंटरेस्ट के कारण ही विजय ने फिल्म के लिए हामी भरी थी।'
फिल्म का म्यूजिक देने का काम अनिरुद्ध का है। खबरें ऐसी भी हैं कि इस फिल्म में फीमेल लीड के लिए पूजा हेगड़े का नाम फाइनल किया गया है और साथ ही नवाजुद्दी सिद्दीकी का किरदार एक्टर विजय के विपरित होगा। हालांकि अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिल्म के अगले साल जनवरी में रिलीज होने की खबरें हैं। साथ ही फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर के महीने में खत्म होने का चांस है। थलापति 65 के बाद विजय फिर से मास्टर प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर थलापति 66 की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। ये फिल्म विजय की अगले साल 2022 दीवाली पर बड़ी रिलीज है। सोर्स ने बताया, 'विजय साल 2022 में दो बड़ी फिल्में रिलीज करने की तैयारी में हैं। दोनों ही तमिलनाडु के बड़े त्योहारों पोंगल और दीवाली पर रिलीज होंगी।'
This is for you @urstrulyMahesh garu. Here’s to a Greener India and Good health. Thank you #StaySafe pic.twitter.com/1mRYknFDwA
— Vijay (@actorvijay) August 11, 2020