Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Toxic के बाद अदिवी शेष की Dacoit की रिलीज डेट हुई चेंज, Dhurandhar 2 से पंगा लेने के लिए तैयार नहीं मेकर्स

Dacoit New Release Date: साउथ एक्टर अदिवी शेष की फिल्म 'डकैत' की रिलीज डेट बदल दी गई है. अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से इस फिल्म का क्लैश नहीं होगा.

By: Shashikant Mishra  |  Published: March 11, 2026 12:35 PM IST

Toxic के बाद अदिवी शेष की Dacoit की रिलीज डेट हुई चेंज, Dhurandhar 2 से पंगा लेने के लिए तैयार नहीं मेकर्स
फिल्म डकैत की रिलीज डेट बदल गई है.

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म को देखने के लिए लोग उतावले हो रहे हैं और हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है. फिल्म 'धुरंधर 2' ने ऐसा माहौल बनाया है कि कोई मेकर्स अपनी फिल्म का क्लैश इसके साथ करने को तैयार नहीं है. पहले साउथ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक '(Toxic) की रिलीज डेट बदलकर 4 जून कर दी गई थी. अब साउथ स्टार अदिवी शेष ने अपनी फिल्म 'डकैत' (Dacoit) की रिलीज डेट को बदल लिया है और नई रिलीज डेट अनाउंस की है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गौरतलब है कि ये 'डकैत' और 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज होने वाली थीं.

फिल्म 'डकैत' की नई रिलीज डेट

अदिवी शेष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी अपकमिंग मूवी 'डकैत' का नया पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है. अदिवी शेष की फिल्म 'डकैत' अब 19 मार्च की बजाय 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी. इस तरह से इसका फिल्म 'धुरंधर 2' से क्लैश बच गया है. अदिवी शेष का रणवीर सिंह की फिल्म से क्लैश बचा लेकिन अक्षय कुमार के साथ बॉक्स ऑफिस पर उनकी भिड़ंत होगी. दरअसल, उनकी फिल्म 'भूत बंगला' भी 10 अप्रैल को सिनमाघरों में रिलीज होगी. बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ पहले 'टॉक्सिक', 'डकैत', 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज होने वाली थी. अब 'टॉक्सिक' और 'डकैत' की रिलीज डेट बदल गई है और सिर्फ मूवी 'धुरंधर 2' और पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा. अब देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

View this post on Instagram

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

फिल्म 'डकैत' की कहानी

शेनेल देव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डकैत' में अदिवी शेष के साथ मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं. बताते चलें कि पहले इस फिल्म में श्रुति हासन को कास्ट किया गया था लेकिन कुछ मतभेद के कारण वह इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई थीं. फिल्म 'डकैत' की कहानी की बात करें तो इसमें एक कैदी है जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है क्योंकि उसने धोखा दिया था. अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.