आज कल सोशल मीडिया पर विमल पान मसाला को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। क्योंकि इसके साथ बॉलीवुड के कई स्टार्स का नाम जुड़ गया है। पहले इसके ऐड में केवल अजय देवगन दिखाई देते थे। उसके बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शामिल हो गए। अभी हाल में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी इस पान मसाला के ऐड में नजर आने लगे है। जिसके बाद से उनकी जमकर आलोचना हो रही है। अब इसी से जुड़ी एक और खबर सामने आ रहा है, जिसे सुनने के बाद साउथ फिल्मों के फैंस काफी खुश है। क्योंकि जब अल्लू अर्जुन को पान मसाला का ऐड ऑफर हुआ तब उन्होंने ये बोला।
अल्लू अर्जुन ने ठुकराया तंबाकू ब्रैंड का ऐड
पुष्पा फिल्म से लोगों के दिलों के जीतने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी अपने फेवरेट एक्टर पर प्राउड होगा। जहां एक तरफ सभी बड़े बॉलीवुड स्टार एक तंबाकू ब्रैंड का ऐड कर रहे है, तो वही अल्लू अर्जुन ने इसके ऑफर को ठुकरा दिया है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन को लेकर खबरें हैं कि उन्हें हाल ही में एक तंबाकू ब्रैंड का टीवी कमर्शियल ऑफर को ठुकरा दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस ऐड के लिए अल्लू को मोटी रमक ऑफर की गई थी। लेकिन साउथ के इस सुपरस्टार इस ऐड को साइन न करना ही बेहतर समझा। सूत्रों की माने तो उनका कहना है कि एक्टर टीवी कमर्शियल को काफी जिम्मेदारी के साथ साइन करते हैं। वो किसी भी तरीके से अपने फैंस को भटकाना नहीं करना चाहते। Also Read - Pushpa 2 Budget Details: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2' पर इतने करोड़ों खर्चेंगे मेकर्स!! जानें रकम
महेश बाबू ने किया था ऐड
जहां एक और अल्लू अर्जुन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है, तो वही साउथ के बड़े स्टार महेश बाबू पान मसाला के ऐड में नजर आए थे। जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। Also Read - Atlee के प्रोजेक्ट से Allu Arjun ने पीछे खींचे अपने हाथ !! सामने आई ये बड़ी वजह
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।
- ByAbhay
-
- Published: April 19, 2022 6:32 PM IST