'Bigil' की धांसू सक्सेस के बाद Thalapathy Vijay फिर करेंगे Atlee के साथ काम !! चौथी बार मिलाया हाथ

Thalapathy Vijay to reunite with Atlee: ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि साउथ एक्टर थलापति विजय एक बार फिर अत्ली के साथ काम करने जा रहे हैं। ये दोनों को एक साथ चौथी फिल्म होगी।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: February 8, 2022 3:12 PM IST

Thalapathy Vijay to reunite with Atlee: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay) को आखिरी बार फिल्म 'मास्टर' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की थी। वहीं इससे पहले अभिनेता ने अत्ली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बिगिल' (Bigil) से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक थलापति विजय और अत्ली (Atlee) ने चौथी बार हाथ मिलाया है। हालांकि इस खबर को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है।

पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि थलापति विजय और अत्ली ने एक फीचर फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। ये फिल्म 2023 में शुरू होगी। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया है कि विजय और अत्ली के कॉम्बो की वापसी का समय आ गया था। तीन सफल फिल्मों के बाद उनका चौथा एक और एक्शन पैक्ड एंटरटेनर होगा। कोरोना महामारी के दौरान अत्ली ने इस फिल्म पर काम किया था। इस समय अत्ली शाहरुख खान की फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को पूरा करने के बाद अत्ली थलापति विजय स्टारर पर काम शुरू कर देंगे। सूत्र ने खुलासा किया है कि फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा।

थलापति विजय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'बीस्ट' को लेकर भी लगातार सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। विजय की ये फिल्म अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में विजय एक अलग ही अवतार में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि इससे पहले विजय को कभी इस तरह के रोल में नहीं देखा गया है।