Naga Chaitanya Post: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित इशा फाउंडेशन में हुई इस इंटीमेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. सामंथा के ब्राइडल लुक से लेकर कपल की सिंपल शादी तक फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
इसी बीच सबकी नजरें उनके एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य पर थीं कि आखिर वे इस नई शादी पर क्या कहेंगे? और जैसे ही नागा का एक इंटेंस फोटोशूट वाला पोस्ट सामने आया सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. सामंथा की शादी की खबरों के बीच नागा चैतन्य ने अपनी सीरीज 'धूता' से एक तस्वीर शेयर की. फोटो में उनका तीखा और इंटेंस लुक फैंस को हैरान कर गया.
नागा के इस पोस्ट में उन्होंने अपनी टीम को टैग किया और शो की सक्सेस को याद किया. हालांकि, पोस्ट में कहीं भी सामंथा का जिक्र नहीं है, लेकिन टाइमिंग के चलते फैंस इसे उनका इनडायरेक्ट रिएक्शन मान रहे हैं.
फैंस ने कॉमेंट्स में लिखा- 'इंटेंस फोटो... दिल की बातें छुपा लीं क्या?', तो दूसरे ने लिखा- 'सामंथा की शादी वाले दिन ये पोस्ट...ओइंसीडेंट?'
दोनों अपनी जिंदगी में बढ़े आगे
सामंथा और नागा चैतन्य की शादी 2017 में हुई थी, लेकिन रिश्ते में आई खटास के बाद दोनों 2021 में अलग हो गए. तलाक के बाद दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़े. नागा ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली थी. अब सामंथा ने भी राज निदिमोरू के साथ अपना नया जीवन शुरू कर दिया है.
दोनों ही स्टार्स अब पूरी तरह अपनी-अपनी नई जिंदगी में सेट हैं, लेकिन उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी अभी भी फैंस को दिलचस्प लगती है. बहरहाल, एंटरटेनमेंट की दुनिया में इस वक्त सामंथा की शादी और नागा का रिएक्शन दोनों ही चर्चाओं में बने हुए हैं.