Jana Nayagan के बाद पाइरेसी का शिकार हुई रजनीकांत की Jailer 2, Video शेयर करने वालों को भुगतना पड़ेगा ये अंजाम

Jailer 2 Leaked: विजय थलापति की 'जन नायकन' के बाद अब रजनीकांत की 'जेलर 2' पाइरेसी का शिकार हो गई है. फिल्म का वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 17, 2026 9:10 PM IST

Jailer 2 Video Clip Gets Leaked Online: पिछले काफी समय से फिल्म जगत में फिल्मों पर मंडरा रहा पाइरेसी का काला साया सुपरस्टार्स की कमर तोड़ने का काम कर रहा है. हाल ही में विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी, वहीं अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) का भी वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है. जैसे ही मेकर्स को इसकी खबर लगी उन्होंने इसपर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों से इसे शेयर न करने की चेतावनी दी है, साथ ही बताया कि लीक क्लिप को आगे बढ़ाने वालों को कौन-कौन से अंजाम से गुजरना पड़ सकता है.

Jailer 2 के मेकर्स ने दी बड़ी चेतावनी

जैसे ही रजनीकांत की 'जेलर 2' के वीडियोज लीक (Jailer 2 Leaked Video) होने की खबर मेकर्स को मिली वैसे ही फिल्म की प्रोड्यूसर कंपनी 'सन पिक्चर्स' के स्पोकन पर्सन ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा, 'हम आपके ध्यान में लाना चाहते हैं कि 'जेलर 2' के सेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है. हमारी एंटी-पाइरेसी टीम इस पर नजर रखे हुए है. जो भी अकाउंट इस वीडियो को शेयर या प्रमोट कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उस कंटेंट को हटवाया जाएगा.'

वीडियो शेयर करने पर भुतना पड़ेगा ये अंजाम

वहीं अपने बयान में उन्होंने आगे फैंस और मीडिया हाउस से गुजारिश की कि, वे इस लीक हुए वीडियो को शेयर न करें. उन्होंने कहा, 'हम मीडिया और फैंस क्लब से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे इस वीडियो का इस्तेमाल न करें और न ही इसे दोबारा पोस्ट करें. ऐसा करने से आपका सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड या बैन हो सकता है, तो प्रोडक्शन हाउस उसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा और न ही अकाउंट वापस दिलाने में मदद करेगा. सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद.'

कब रिलीज होगी Jailer 2?

आपको बता दें कि, रजनीकांत स्टारर सुपहिट फिल्म 'जेलर' का 'जेलर 2' सीक्वल है. नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में इस बार रजनीकांत के साथ एस. जे. सूर्या, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और जतिन सरना जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. वहीं इसके अलावा खबरहै कि, फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल और शिव राजकुमार जैसे दिग्गज एक्टर्स की स्पेशल अपीयरेंस भी होगा. वहीं चर्चा ये भी है कि, शाहरुख खान का भी इसमें कैमियो होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की ये मच अवेटेड फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज हो सकती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…