Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

अब साउथ में बजेगा अक्षय कुमार का डंका! 'केसरी चैप्टर 2' की सफलता के बाद तेलुगू में उड़ाएंगे गर्दा

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार अब साउथ इंडिया के दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' की सक्सेस के बाद अक्षय अब साउथ की तरफ रुख कर रहे हैं.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: May 14, 2025 10:47 PM IST

अब साउथ में बजेगा अक्षय कुमार का डंका! 'केसरी चैप्टर 2' की सफलता के बाद तेलुगू में उड़ाएंगे गर्दा

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अब साउथ इंडिया के दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं. उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' (Kesari Chapter 2: The Untold Story of Jallianwala Bagh) ने हिंदी दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बना ली है, और अब इस फिल्म को तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है.

क्या है खास?

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, और भारत के इतिहास की एक दिल दहला देने वाली घटना 'जलियांवाला बाग नरसंहार' को पर्दे पर उतारा गया है.


फिल्म में अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर का रोल निभाया है, जो एक जांबाज वकील थे, और इस नरसंहार के खिलाफ अंग्रेजों से कानूनी लड़ाई लड़ते हैं. वहीं माधवन ने ब्रिटिश सरकार की तरफ से केस लड़ने वाले वकील नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है, और अनन्या पांडे वकील दिलरीत गिल के रोल में हैं.

तेलुगू में कब आ रही है फिल्म?

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि 'केसरी चैप्टर 2' अब 23 मई को तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्टर में लिखा है. ''जो दफन हुआ, वो सिर्फ सच नहीं था, वो अधूरा इंसाफ था!''

तेलुगू रिलीज से फिल्म की पहुंच और ज्यादा बढ़ेगी, क्योंकि साउथ के दर्शक भी देशभक्ति और ऐतिहासिक विषयों से जुड़ी फिल्मों को काफी पसंद करते हैं.

किस पर आधारित है फिल्म?

यह फिल्म रघु पलट और पुष्पा पलट की बुक 'The Case That Shook The Empire' से प्रेरित है. फिल्म को डायरेक्ट करण सिंह त्यागी ने किया है.

क्यों है खास?

'केसरी चैप्टर 2' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जिसमें दिखाया गया है, कि कैसे एक इंसान सच्चाई और इंसाफ के लिए पूरे सिस्टम से टकरा जाता है, और अब जब ये फिल्म तेलुगू में भी आ रही है, तो साफ है, कि अक्षय कुमार का करियर एक बार फिर नई दिशा में उड़ान भरने को तैयार है.