Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

तमिल और तेलुगु में भी बनेगी आलिया भट्ट की डार्लिंग्स, शाहरुख खान ही करेंगे प्रोड्यूस !!

Alia Bhatt's Darlings to remake in Tamil & Telugu: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट स्टारर फिल्म डार्लिंग्स को मेकर्स साउथ इंडियन भाषा में भी बनाने की तैयारी में हैं। सामने आईं रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार शाहरुख खान ही इसे प्रोड्यूस करेंगे।

By: Shivani Bansal  |  Published: August 10, 2022 9:23 PM IST

तमिल और तेलुगु में भी बनेगी आलिया भट्ट की डार्लिंग्स, शाहरुख खान ही करेंगे प्रोड्यूस !!

Alia Bhatt's Darlings to remake in Tamil & Telugu: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अदाकारा शेफाली शाह (Shefali Shah) स्टारर फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) चंद दिनों पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पहुंची है। आलिया भट्ट की इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। घरेलू हिंसा पर बेस्ड अदाकारा आलिया भट्ट की ये डार्क कॉमेडी फिल्म दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की भी वाहवाही लूटने में सफल रही। अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म को निर्माता दक्षिण भारतीय भाषाओं तमिल और तेलुगु में भी बनाने की तैयारी में हैं। इसे फिल्म के प्रोड्यूसर और शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीओओ गौरव वर्मा ने भी कंफर्म किया है।

एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो गौरव वर्मा ने इस बारे में बताते हुए कहा कि उनकी टीम आलिया भट्ट स्टारर फिल्म डार्लिंग्स की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर चुकी है। इसे थोड़ा वक्त हो गया है और वो इसे कई भाषाओं में बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी ऐसी है जिसे कई भाषाओं में बनाया जाने वाला है। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तमिल और तेलुगु भाषा में इसे दोबारा बनाने के ख्याल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी लोगों के मुद्दों से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि कहानी सेम ही रहेगी। इसमें बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसे लोकल बनाने को लेकर काम हो रहा है। डार्लिंग्स की कहानी मुंबई की है। हम तमिल और तेलुगु भाषा के हिसाब से इसकी लोकलिटी और किरदारों को बदलने की तैयारी में हैं। फिल्म को मिलने रिस्पॉन्स पर गौरव वर्मा ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि फिल्म कमर्शियली और क्रिटिकली भी अच्छा परफॉर्म करे। उन्होंने कहा कि सभी फिल्म को मिले रिस्पॉनस से खुश हैं। गौरव वर्मा ने बताया कि अभी तमिल और तेलुगु वर्जन के कास्टिंग और दूसरी चीजों पर फैसले लेने बाकी हैं। तो क्या आप इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।


About the Author

Shivani Bansal