साउथ आइकन स्टार अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) लंबे वक्त से चर्चा में है। फिल्म का इंट्रोडक्शन टीजर रिलीज होने के बाद तो फैंस के एक्साइटमेंट एकदम हाई हो गया। बीते दिनों खबरें थीं कि मेकर्स बाहुबली की तरह ही फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी में हैं। अब इस खबर पर मुहर भी लग गई है। अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा दो पार्ट में रिलीज होगी।
मेकर्स ने इस बात पर मुहर लगाते हुए कहा कि वे फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करेंगे। फिल्म की स्टोरी लंबी है और इस कारण इसे एक पार्ट में समेटना संभव नहीं है। प्रोड्यूसर मैत्रयी मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर ने कहा, 'फिल्म की कहानी और किरदारों सही ढंग से दिखाने के लिए समय की जरूरत है और इस कारण फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म के इंट्रोडक्शन टीजर को मिला शानदार रिस्पॉन्स देखकर हम काफी उत्साहित हैं। हम फिल्म को दो पार्ट में रिलीज कर इस उत्साह को और आगे तक ले जाएंगे।'
It’s official: A double treat
Icon Star @alluarjun’s #Pushpa to release in two parts#ThaggedheLe ?#PushpaRaj @iamRashmika #FahadhFaasil @aryasukku @ThisIsDSP @resulp @adityamusic @MythriOfficial @onlynikil
పుష్ప പുഷ്പ புஷ்பா ಪುಷ್ಪ पुष्पा pic.twitter.com/EzoHOAXaXH
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 14, 2021
फिल्म के पहले पार्ट की 80% शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं दूसरे पार्ट की शूटिंग केवल 10% ही पूरी हुई है। दोनों फिल्मों का बजट करीब 250-300 करोड़ रुपये है। बात करें फिल्म की तो ये फिल्म लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है और फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के साथ फहाद फासिल जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल 13 अगस्त को आएगा और दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज किया जाएगा। फिल्म का डाइरेक्शन सुकुमार ने किया है। फिल्म का म्यूजिक साउथ के सुपरहिट म्यूजिशियन देवी श्री प्रसाद यानी डीएसपी ने दिया है। ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज की जाएगी। वैसे आप फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए और देखिए फिल्म का इंट्रोडक्शन टीजर...