कोरोना पॉजिटिव Allu Arjun की सेहत में हो रहा है सुधार, अभी कुछ और दिन क्वारंटाइन रहेंगे

साउथ आइकन स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) कोरोना से पीड़ित हैं और उन्होंने फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। अल्लू अर्जुन ने बताया कि वे ठीक हो रहे हैं।

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Published: May 3, 2021 2:48 PM IST

कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचाया हुआ है। कोरोना ने हर फील्ड के लोगों को लपेटे में लिया है। बात करें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तो फिल्म, टीवी के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के कई नामी सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में हैं। कुछ दिनों पहले इसी लिस्ट में नया नाम साउथ के आइकन स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का जुड़ा था। अल्लू अर्जुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थ। इसकी जानकारी खुद 'पुष्पा' (Pushpa) स्टार ने दी थी।

अब अल्लू ने एक ट्वीट कर अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। अल्लू ने एक नोट शेयर कर बताया कि वे सही हो रहे हैं। अल्लू ने लिखा, 'सभी को नमस्ते, मैं ठीक हूं। बस कोरोना के हल्के लक्षण हैं। मैं ठीक हो रहा हूं और परेशानी की कोई बात नहीं है। मैं अभी भी क्वारंटाइन में हूं। आप सभी के इतने प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। आभार।' देखिए अल्लू का ट्वीट....

इससे पहले 28 अप्रैल को अल्लू अर्जुन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी देते हुए अल्लू अर्जुन ने बताया, 'सभी को नमस्ते, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हाल ही के दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं। उनसे अनुरोध है कि अपना टेस्ट करवा लें। मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से अनुरोध है कि चिंता ना करें। मैं बिल्कुल ठीक हूं। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।' देखिए अल्लू का ट्वीट...