Allu Arjun Fitness Secret: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) सिर्फ अपनी एक्टिंग और स्टाइलिश लुक्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस और जबरदस्त बॉडी के लिए भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं. उनकी एनर्जी, स्माइल और डेडिकेशन देखकर हर कोई यही सोचता है कि आखिर वो अपनी फिटनेस (Allu Arjun Fitness Tips) को कैसे इतना परफेक्ट बनाए रखते हैं? दरअसल, इसके पीछे का राज उनकी स्ट्रिक्ट डाइट प्लान (Allu Arjun Diet Plan) और रेगुलर वर्कआउट रूटीन है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वह नाश्ते-लंच और डिनर में क्या खाते हैं.
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Diet) अपने दिन की शुरुआत सिंपल मगर पावरफुल नाश्ते से करते हैं. सुबह-सुबह वो अंडे खाना नहीं भूलते, जो उन्हें पूरे दिन के लिए तुरंत एनर्जी देते हैं. एक्टर का मानना है कि नाश्ता सिर्फ बॉडी को एक्टिव नहीं बनाता, बल्कि उनके मूड को भी फ्रेश रखता है. उनका ब्रेकफास्ट इस बात पर भी निर्भर करता है कि उन्होंने पिछली रात डिनर में क्या खाया था.
लंच के टाइम अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Fitness Goal) का पूरा फोकस प्रोटीन और न्यूट्रिशन पर होता है. वो ग्रिल्ड चिकन खाते हैं, जो लीन प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है औ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है. प्रोटीन के साथ वो हरी सब्जियां जरूर लेते हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर होती है. इसका फायदा सिर्फ डाइजेशन को नहीं मिलता, बल्कि उनकी स्किन भी ग्लो करती है.
वहीं अब बारी आती है डिनर की , अगर आप सोचते हैं कि अल्लू अर्जुन रात में भी हैवी खाते होंगे, तो आप गलत हैं. एक्टर अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए डिनर में सबसे हल्का लेकिन हेल्दी खाना पसंद करते हैं. उनके डिनर प्लेट में अक्सर ब्राउन राइस, ग्रीन बीन्स, कॉर्न और सलाद शामिल होते हैं. हल्का डिनर उन्हें अच्छी नींद और बेहतर डाइजेशन में मदद करता है. इसके अलावा वर्कआउट के बाद हेल्दी ड्रिंक या शेक लेना उनकी डाइट का अहम हिस्सा है.
अल्लू अर्जुन ने खुद बताया था कि वह अपनी फिल्मों के रोल के हिसाब से डाइट और फिजिक पर काम करते हैं. 'पुष्पा 1' फैमिली एंटरटेनर थी, इसलिए उन्होंने ज्यादा मसल्स पर फोकस नहीं किया, लेकिन 'पुष्पा 2' में कई सारे एक्शन सीन्स थे, जिसके लिए उन्होंने रेगुलर वर्कआउट करके अपनी बॉडी को और भी जबरदस्त बनाया. अगर आप भी अल्लू अर्जुन जैसी फिटनेस चाहते हैं, तो उनकी डाइट के इन छोटे मगर असरदार टिप्स को जरूर अपनाएं.