Allu Arjun tested negative for covid 19: कोरोना की दूसरी लहर ने हर फील्ड के लोगों को परेशान किया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। चाहें टीवी हो, भोजपुरी हो या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री, कोरोना ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अपनी चपेट में लिया है। कई नामी स्टार्स कोरोना के शिकार हो चुके हैं। कइयों की मौत हो गई तो कइयों ने इस महामारी को नाकों चने चबवाते हुए जीत हासिल की। इसी लिस्ट में साउथ आइकन स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भी शामिल हो गए हैं।
बीते महीने ही अल्लू अर्जुन कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद से वे लगातार क्वारंटाइन थे और डॉक्टर्स की देखरेख में थे। बुधवार को वे कोरोना नेगेटिव हो गए। इसकी जानकारी अल्लू ने एक पोस्ट के जरिए दी। अल्लू ने लिखा, 'सभी को नमस्ते, 15 दिन क्वारंटाइन रहने के बाद मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और फैंस को उनकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं कि ये लॉकडाउन कोरोना केसों को कम करने में मदद करेगा। घर पर रहिए और सेफ रहिए। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।' देखिए अल्लू अर्जुन का पोस्ट....
Hello everyone ! I have tested negative. I am doing well. Thank you all for the love. pic.twitter.com/srRB07Q3r3
— Allu Arjun (@alluarjun) May 12, 2021
अल्लू अर्जुन अप्रैल के महीने में कोरोना पॉजिटिव हुए और इसके बाद वे क्वारंटाइन हो गए थे। बात करें अल्लू के वर्क फ्रंट की तो अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा को लेकर खासा चर्चाओं में हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म के टीजर को 6 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू के अपॉजिट रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। देखिए फिल्म का जबरदस्त टीजर...