Amala Paul flaunts baby bump: तमिल फिल्म अभिनेत्री अमाला पॉल ने बीते साल 5 नवंबर 2022 के दिन ही अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई संग शादी रचाई थी। अदाकारा ने ये शादी गोवा में अपने करीबी रिश्तेदारों के बीच रचाई थी। जिसके बाद अदाकारा अमाला पॉल और उनके पति जगत देसाई की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं। अब शादी के महज 2 महीने बाद ही अदाकारा अमाला पॉल ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को गुडन्यूज सुनाई है। अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। अदाकारा अमाला पॉल संग इन तस्वीरों में उनके पति जगत देसाई भी नन्हे मेहमान के वेलकम के लिए खुशी से झूमते दिखे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अदाकारा अमाला पॉल ने कैप्शन में लिखा, 'अब मुझे पता चला कि आपके साथ 1 और 1 मिलकर 3 होते हैं।'
View this post on Instagram
एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आईं अमाला पॉल की इन तस्वीरों पर अदाकारा काजल अग्रवाल ने कमेंट कर उन्हें नए जीवन की बधाई दी है। अदाकारा ने कमेंट कर लिखा, 'आप दोनों को ढेर सारी बधाइयां। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद नन्हे मेहमान के लिए।' हालांकि इन तस्वीरों के सामने आते ही एक्ट्रेस ट्रोल्स के भी निशाने पर आ गईं। जिसके बाद लोग शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को लेकर उन्हें काफी ट्रोल करते दिखे। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, 'आजकल नया ट्रेंड है। पहले प्रेग्नेंसी कंफर्म करो शादी के बाद आजकल (सेलेब्रिटीज)।' तो एक ने कहा, 'ऐसा कैसे हो सकता है आपने कुछ ही दिन पहले तो शादी की है।'
बता दें कि तमिल फिल्म एक्ट्रेस अमाला पॉल की गोवा बेस्ड बिजनेसमैन जगत देसाई संग दूसरी शादी है। इससे पहले अदाकारा अमाला पॉल ने फिल्म डायरेक्टर ए.एल विजय संग साल 2014 में शादी रचाई थी। जो महज 3 साल ही चल सकी। साल 2017 में दोनों सितारों का तलाक हो गया था। तलाक के 6 साल बाद अदाकारा अमाला पॉल की जिंदगी में दूसरे इंसान की एंट्री हुई और लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार अमाला पॉल और जगत देसाई ने एक दूसरे संग शादी रचा ली।