नानी और नाजरिया की लीड रोल वाली फिल्म अंते सुंदरानिकी को लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे है। अभी हाल में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। जिसके बाद से ये चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़ी कई सारी खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही। इस फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
नानी को मिली इतनी फीस
फिल्म अंते सुंदरानिकी अभी हाल में 10 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के आने के बाद इसको लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। इस फिल्म के लीड एक्टर नानी इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सुर्खियों में बने हुए। नानी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह खूब बातें हो रही रही है। इस बीच अब उनकी फिल्म के लिए ली गई फीस चर्चा में आ गई है। पहले बात चल रही थी की नानी को फीस के तौर पर 9 से 12 करोड़ रुपये मिलेंगे, लेकिन उन्हें इस से भी ज्यादा रुपये फीस के रूप में मिले है। नानी को अंते सुंदरानिकी में लीड रोल करने के लिए 9 या 12 करोड़ नहीं बल्कि 15 करोड़ रुपये मिले है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि लोगों को इसकी उम्मीद बिलकुल नहीं थी। अब देखना ये होगा की ये फिल्म कुछ खास कमाल दिखा पाती है या नहीं।
View this post on Instagram
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में सुंदर और लीला थॉमस की प्रेम कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म का तमिल संस्करण का शीर्षक अदाडे सुंदरा है और मलयालम संस्करण का शीर्षक अहा सुंदरा है। इस फिल्म को एक साथ तीन भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में नानी, नाजरिया फहद, नदिया, हर्षवर्धन, राहुल रामकृष्ण, सुहास जैसे जाने-माने स्टार्स नजर आने वाले है। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates