#BLBestOf6: साल 2021 बस कुछ ही महीनों में खत्म होने जा रहे हैं। ऐसे में इस साल की शुरुआत के 6 महीनों में साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्में रिलीज हुई। आज हम आपको बीएल बेस्ट ऑफ सिक्स के जरिए बेस्ट साउथ एक्ट्रेस ऑफ 2021 को चुनने का मौका दे रहे हैं। इसके लिए आपको अपनी पसंदीदा साउथ एक्ट्रेस को जल्द से जल्द वोट करके विजेता बना सकते हैं, तो देर किस बात की। नीचे दी गई लिस्ट देखने के बाद अपनी पसंदीदा साउथ बेस्ट एक्ट्रेस को करें वोट:
निमिषा सजयन: द ग्रेट इंडियन किचन (Nimisha Sajayan: The Great Indian Kitchen)
निमिषा सजयन ने इस बेहतरीनफिल्म में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक दिया। उन्होंने अपने किरदार को निभाते हुए कई इमोशन्स को दिखाया। दर्शकों को उनका ये करैक्टर काफी पसंद आया था।
श्रुति हासन: क्रैक (Shruti Haasan: Krack)
गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में श्रुति ने शानदार अभिनय किया। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में हुई कई सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म में एक सर्कल इंस्पेक्टर और एक गैंगस्टर के बीच संघर्ष को दर्शाया गया है।
नयनतारा: नेत्रिकन (Nayanthara: Netrikann)
नयनतारा ने इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में एक नेत्रहीन महिला की भूमिका निभाई थी जो 2011 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ब्लाइंड की रीमेक थी। अजमल आमिर ने फिल्म में एक विलेन की भूमिका निभाई थी।
ज्योतिका: पोनमगल वंधल (Jyotika: Ponmagal Vandhal)
इस लीगल ड्रामा में ज्योतिका के अभिनय को काफी सराहा गया था। दर्शकों ने ऑनस्क्रीन उनकी एक्टिंग देखने के बाद एक्ट्रेस की खूब सराहना की थी।
रश्मिका मंदाना: सुल्तान (Rashmika Mandanna: Sulthan)
यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गांव में अपने भाइयों को सुधारने के लिए निकलता है। एक बार जब वह गांव पहुंचता है, तो हिंसा शुरू हो जाती है और उसे हिंसा और प्रेम के बीच चयन करना होता है। इसमें रश्मिका बेहतरीन किरदार में थीं।
कृति शेट्टी: उप्पेन (Krithi Shetty: Uppena)
इस रोमांटिक ड्रामा में कृति शेट्टी ने शानदार अभिनय किया था। इस फिल्म एक्ट्रेस के अलावा पंजा वैष्णव तेज और विजय सेतुपति भी थे।