#BLBestOf6: Rashmika Mandanna, Shruti Haasan, या Nimisha Sajayan, किसे पहनाएंगे बेस्ट साउथ एक्ट्रेस का ताज, वोट करें तुरंत

#BLBestOf6: Best South Movie actress: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), श्रुति हासन (Shruti Haasan) या साउथ की इन 6 हसीनाओं में से किसे दिलाएंगे बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड्स।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: October 12, 2021 5:58 PM IST

Rashmika Mandanna to Shruti Haasan, vote for Best South Actress: साल 2021-2022 में अब वो वक्त आ गया है जब हम बीएल अवॉर्ड्स की लिस्ट के साथ हाजिर हैँ। हमेशा की तरह इस बार भी आपको हमें अपने वोट के जरिए बताना है कि एंटरटेनमेंट जगत में किस सितारे ने सबसे ज्यादा आपको इंप्रेस किया। इस कड़ी में हम अपनी इस रिपोर्ट में साउथ फिल्मों की उन अदाकाराओं की बात कर रहे हैं जिन्होंने वित्त वर्ष 2021-22 के शुरुआती 6 महीनों में आपको सबसे ज्यादा एंटरटेन किया और जिसे आपके हिसाब से मिलना चाहिए बेस्ट एक्ट्रेस का तमगा। यहां देखें लिस्ट।

निमिषा सजयन (Nimisha Sajayan): फिल्म- द ग्रेट इंडियन किचन (The Great Indian Kitchen)

साउथ फिल्म अदाकारा निमिषा सजयन ने अपनी इस फिल्म में दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। उनका कैरेक्टर लोगों को खूब पसंद आया था।

श्रुति हासन (Shruti Haasan) : फिल्म क्रैक (Krack)

कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने से पहले थियेटर्स पर पहुंची एक्ट्रेस श्रुति हासन की फिल्म क्रैक सुपरहिट साबित हुई थी। रवि तेजा स्टारर इस फिल्म में श्रुति हासन का बोल्ड अंदाज हर किसी को दीवाना कर गया

नयनतारा (Nayanthara): नेत्रीकरण (Netrikann)

तमिल ब्यूटी नयनतारा ने इस फिल्म में एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया था। ये एक दिलचस्प क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। फिल्म को लोगों से जमकर तारीफ मिली थी।

ज्योतिका (Jyotika): पोनमगल वंधाल (Ponmagal Vandhal)

इस कोर्टरुम ड्रामा फिल्म में एक्ट्रेस ज्योतिका की दलीलों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई थी। ओटीटी पर स्ट्रीम हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna): फिल्म सुल्तान (Sulthan)

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो गांव में अपने भाई को सुधारने के लिए कदम रखता है। गांव में पहुंचकर उसका सामना हिंसा भरी दुनिया से होता है। जिसके बाद उसे अपने प्यार और गांव में से किसी एक को चुनना होता है। फिल्म में रश्मिका मंदाना की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था।

कृति शेट्टी (Krithi Shetty): उपेन्ना (Uppena)

वैष्णव तेज और विजय सेतुपति स्टारर इस तेलुगु फिल्म में कृति शेट्टी ने हर किसी का दिल जीत लिया। ये एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी। जिसमें कृति शेट्टी सारी लाइमलाइट चुरा ले गईं।

इनमें से किस एक्ट्रेस को आप दिलवाएंगे बेस्ट साउथ फिल्म एक्ट्रेस का अवॉर्ड? यहां करें वोट: