Bollywood Life Awards 2022: हिंदी सिनेमा के साथ ही साउथ सिनेमा भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। साउथ मूवीज रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं। इसका लेटेस्ट उदाहरण साउथ की फिल्म 'पुष्पा' से लिया जा सकता है। इस फिल्म के गाने से लेकर उसके डायलॉग लोगों की जुबान पर रहते हैं। इसी तरह से लोगों साउथ सिनेमा को खूब प्यार दे रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड 2022 में साउथ सिनेमा की अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए हैं। यहां पर आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं। Also Read - Bollywood Life Awards 2022: OTT पर Kartik Aaryan ने किया 'धमाका', अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल हैं ये भी नाम
बेस्ट फिल्म -पुष्पा
आजकल जिसको देखते हो वह बोलते नजर आ रहा है 'मैं झुकेगा नहीं'। सोशल मीडिया पर 'पुष्पा' फिल्म का ये डायलॉग खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है। साउथ सिनेमा की फिल्म 'पुष्पा' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। Also Read - Bollywood Life Awards 2022: Ranveer Singh के सिर सजा किंग का ताज तो Kareena Kapoor बनी क्वीन, सोशल मीडिया पर इन लोगों का भी रहा जलवा
बेस्ट एक्टर -अल्लू अर्जुन
फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग को बहुत ज्यादा पसंद किया गया है। अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। Also Read - Bollywood Life Awards 2022: Nakuul Mehta बने टीवी के बेस्ट एक्टर, Anupama की झोली में गए दो अवॉर्ड
बेस्ट एक्ट्रेस -रश्मिका मंदाना
फिल्म 'पुष्पा' में रश्मिका मंदाना के काम को भी खूब सराहा गया है। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रश्मिका मंदाना की झोली में आया है।
बेस्ट डायरेक्टर -सुकुमार
साउथ की हिट फिल्म 'पुष्पा' का डायरेक्शन करने वाले सुकुमार को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर -शोभिता धुलिपाला
शोभिता धुलिपाला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
बेस्ट सॉन्ग - ओ अंटावा
फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'ओ अंटावा' को लोग खूब गुनगुना रहे हैं। देवी श्री प्रसाद के गाने 'ओ अंटावा' को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।