Also Read
Bollywoodlife.com Awards 2022: बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड्स एक बार फिर लौट आए हैं। इस साल भी आपके पास मौका है कि आप अलग-अलग कैटेगरी में अपनी फेवरेट फिल्मों और अपने फेवरेट सितारों जीता कर उन्हें अवॉर्ड्स दिलवा सकते हैं। ये उनके बेहतरीन काम का इनाम होगा। बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड्स में आप भी वोटिंग करिए और साउथ की बेस्ट फिल्मों में से जो आपको पसंद है, उसे विनर बना दीजिए। इस बार मांडू, पुष्पा, श्याम सिंह रॉय, उप्पेन और जाठी रतनालू को नॉमिनेट किया गया है।
पुष्पा (Pushpa)
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म का नाम हर किसी की जुबान पर था और यहां तक कि फिल्म को ओटीटी पर भी खूब देखा गया।
श्याम सिंघा रॉय (Shyam Singha Roy)
साईं पल्लवी और नानी स्टारर फिल्म श्याम सिंघा रॉय भी लोगों का पसंद आई थी। नानी के बोल्ड एक्टिंग स्किल ने दर्शकों को हैरान कर दिया था।
उप्पेन (Uppena)
कीर्ति शेट्टी और पंजा वैश्नव तेज की फिल्म उप्पेन एक एंग्री यंग मैन की कहानी है जिसका दिल तो सोने का है। फिल्म में एक पुराना दौर नजर आता है। फिल्म को काफी सराहा गया था।
जथि रत्नालु (Jathi Ratnalu)
जथि रत्नालु भी साल 2021 में रिलीज हुई थी और इसने दर्शकों का दिल जीता था। इसमें तीन यंग आदमियों की कहानी है जो गांव छोड़कर शहर में नौकरी की तलाश के लिए गए हैं।