Bollywood Life.Com Awards 2022: बॉलीवुड लाइफ हर साल की तरह एक बार फिर से अपने बीएल अवॉर्ड्स के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में लोगों को हर साल की तरह इस साल भी अपने पसंदीदा कलाकारों को वोट देने और उन्हें अवॉर्ड्स का विजेता बनाने का मौका मिलेगा। बीएल अवॉर्ड्स की इस कड़ी में अब बारी है साउथ की दमदार एक्ट्रेस की, जिन्होंने न केवल अपनी फिल्मों से लोगों पर अमिट छाप छोड़ी बल्कि दर्शकों का खूब दिल भी जीता। बीएल अवॉर्ड्स 2022 के लिए साउथ की पांच दमदार एक्ट्रेस को नॉमिनेट किया गया है, जिन्हें वोट देकर पुरस्कार का विजेता बनाया जा सकता है। तो फिर सोचना क्या, अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को वोट दें और उन्हें बीएल अवलॉर्ड का हकदार बनाएं।
रश्मिका मंदाना
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है। उन्हें कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' में काफी पसंद किया गया था। उनके डायलॉग से लेकर डांस स्टेप तक खूब वायरल हुए थे। ऐसे में वह नॉमिनेशन की लिस्ट में सबसे टॉप पर भी बनी हुई हैं।
कृति शेट्टी
रश्मिका मंदाना के बाद एक्ट्रेस कृति शेट्टी अपनी फिल्म 'उप्पेना' से छा गई थीं। उनके किरदार से लेकर उनकी एक्टिंग तक को खूब सराहा गया था। फिल्म में उनके बेहतरीन काम के लिए उन्हें बीएल अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया है।
कल्याणी प्रियदर्शन
बीते साल 25 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'मानाडू' में हर एक किरदार बेहतरीन था। लेकिन इन सबसे इतर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने भी अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
साईं पल्लवी
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक साईं पल्लवी को भी वोट देकर बीएल अवॉर्ड्स 2022 का विजेता बनाया जा सकता है। एक्ट्रेस को इस बार फिल्म 'लव स्टोरी' के लिए नॉमिनेट किया गया है, जिसमें उनकी भूमिका ने लोगों पर अपनी खूब छाप छोड़ी थी।
वरलक्ष्मी सरथकुमार
एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार को फिलम 'नंदी' के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने आध्या की भूमिका अदा की थी, जिसे खूब सराहा गया था।
इन पांच अदाकाराओं को विजेता बनाने के लिए नीचे दी गई लिंक में से किसी एक ऑप्शन को चुनकर वोट किया जा सकता है।