‘खाने में कॉकरोच और मरे हुए चूहे’, सोनाली राउत ने खोली बिग बॉस की पोल, फैंस भी रह गए दंग!

'बिग बॉस मराठी 6' फेम सोनाली राउत ने निर्माताओं पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने घर के अंदर चूहों, कॉकरोच और गंदगी का दावा करते हुए अपनी स्किन इन्फेक्शन के वीडियो भी शेयर किए हैं.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: April 19, 2026 8:54 AM IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस' को अक्सर लग्जरी के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस सोनाली राउत ने जो खुलासे किए हैं, उन्होंने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. 'बिग बॉस मराठी 6' की कंटेस्टेंट सोनाली ने शो के मेकर्स पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है. उनका दावा है कि शो के दौरान उन्हें न केवल मेंटल हैरासमेंट से गुजरना पड़ा, बल्कि वहां की गंदगी की वजह से वह एक स्किन बीमारी हो गईं.

सोशल मीडिया पर दिखाया शरीर का हाल

सोनाली राउत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ चौंकाने वाले वीडियो शेयर किए हैं. इन वीडियो में वह अपने शरीर पर पड़े लाल चकत्ते और संक्रमण के निशान दिखा रही हैं. उनकी पीठ, हाथ और पैर बुरी तरह प्रभावित नजर आ रहे हैं. सोनाली ने बताया कि शो के अंदर रहने की स्थिति इतनी खराब थी कि वे एक संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गईं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "भरोसे के साथ शो में गई थी, लेकिन शोषण और बीमारी लेकर लौटी हूं. अब निर्माताओं को जवाबदेह ठहराने का वक्त आ गया है."

चूहे, कॉकरोच और किचन

सोनाली के आरोपों की फेहरिस्त काफी लंबी और डरावनी है. उन्होंने घर के अंदर के माहौल के बारे में जो बताया, वह रोंगटे खड़े करने वाला है. सोनाली का दावा है कि किचन में बड़े-बड़े चूहे घूमते थे जो राशन को कुतर देते थे, और उसी दूषित सामान से खाना बनाया जाता था. उन्होंने आरोप लगाया कि 'वीकेंड का वार' के दौरान निर्माताओं की तरफ से आने वाले खाने में कॉकरोच निकल रहे थे. सोनाली ने बताया कि 17 कंटेस्टेंट्स के लिए सिर्फ एक वॉशरूम था, जहां लोग धूम्रपान करते थे और जूठा खाना फेंकते थे. वहां मरे हुए चूहे और कूड़ा फैला रहता था.

पुरानी और खराब मशीनरी का इस्तेमाल

एक्ट्रेस ने बताया कि वहां सामान की कमी इतनी थी कि कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के नैपकिन, तौलिये, और यहां तक कि टूथब्रश तक उधार लेने पड़ते थे. एक्ट्रेस ने यह भी बताया किया कि घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे माइक्रोवेव और ड्रायर पुराने थे. उन पर 'बिग बॉस हिंदी' के कंटेस्टेंट्स (अमाल, तान्या, मृदुल) के नाम के स्टिकर लगे हुए थे. सोनाली का कहना है कि वे कई रातों तक भूखी सोईं और नींद न आने व तनाव के कारण उनकी सेहत और बिगड़ गई. फिलहाल, उन्होंने मेकर्स को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.