Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'दैवीय किरदारों की नकल न करें', Kantara Chapter 1 के मेकर्स ने फैंस को दी चेतावनी

ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इन दिनों सुर्खियों में है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 8, 2025 7:49 AM IST

'दैवीय किरदारों की नकल न करें', Kantara Chapter 1 के मेकर्स ने फैंस को दी चेतावनी

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छै हुई है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. अपने रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक पफैन दैवीय वेश में तमिलनाडु के एक थिएटर में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा था. वहीं कुछ फैंस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की नकल करते हुए भी दिखे. ऐसे में मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर फैंस से फिल्म के दैवीय किरदारों की नकल न करने को कहा है.

मेकर्स ने फैंस को दी चेतावनी

कांतारा चैप्टर 1 को होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. मंगलवार को होम्बले फिल्म्स ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, "सिनेप्रेमियों और वैश्विक दर्शकों के लिए धैवराधने कर्नाटक के तटीय क्षेत्र तुलुनाडु में आस्था और सांस्कृतिक गौरव का एक गहन प्रतीक है. हमारी फिल्में, 'कांतारा' और ‘कांतारा: चैप्टर 1', इस भक्ति को सम्मानपूर्वक चित्रित करने और देवों की महिमा का जश्न मनाने के उद्देश्य से बनाई गई थीं. हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया है कि धैवराधने के प्रति अटूट सम्मान और अटूट भक्ति का सम्मान किया जाए, और तुलु मिट्टी के महत्व और विरासत को दुनिया के साथ सफलतापूर्वक फैलाया जाए."

आगे मेकर्स ने लिखा कि, "हमें मिली जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए हम तहे दिल से शुक्रगुजार हैं. हालांकि, हमने देखा है कि कुछ लोग फिल्म के दैवीय पात्रों की नकल कर रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों व समारोहों में अनुचित व्यवहार कर रहे हैं."

फैंस को अगाह करते हुए आगे लिखा, "हमारी फिल्म में दिखाए गए देव पूजा, गहरी आध्यात्मिक परंपरा में निहित है और इसका उद्देश्य मात्र पात्र को निभाना नहीं है. ऐसे कृत्य हमारी आस्था को कमजोर करने और तुलु समुदाय की धार्मिक भावनाओं और आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने के समान हैं. इसलिए होम्बले फिल्म्स जनता और दर्शकों से एक ईमानदार अपील करती है कि वे ऐसे किसी भी कृत्य से बचें जिसमें दैवीय पात्रों की नकल, अनुकरण या उन्हें कमजोर करना शामिल हो. चाहे वह सिनेमा हॉल में हो या सार्वजनिक स्थानों पर."