Ajay Devgn-Mohanlals' Drishyam 3 to shoot simultaneously: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम (Drishyam) के तीसरे पार्ट को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इस फिल्म के पिछले दोनों ही भागों ने हिंदी और मलयालम बॉक्स ऑफिस पर धमाल काटा था। मूल रूप से मलयालम भाषा में बनी मोहनलाल की फिल्म दृश्यम के दोनों ही भागों को हिंदी में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने रीक्रिएट किया था। अब मेकर्स फिल्म के तीसरे पार्ट की तैयारी में बिजी हो चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि एक बार फिर इस फिल्म को मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी रीक्रिएट किया जाएगा। इतना ही नहीं, इस फिल्म के तीसरे पार्ट के साथ ही मोहनलाल के किरदार जॉर्ज पुट्टी और अजय देवगन के किरदार विजय सालगांवकर की कहानी का अंत हो जाएगा।
एक साथ शूट और रिलीज होंगी दृश्यम 3
पिंकविला एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बार दोनों ही फिल्मों को मेकर्स एक साथ शूट करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा फिल्म के सस्पेंस के लीक होने से बचाने के लिए किया जाएगा। बीती दफा मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 2 को अजय देवगन की फिल्म से पहले रिलीज किया गया था। जिसकी वजह से इस फिल्म का सस्पेंस कुछ हद तक दर्शकों की समझ में आ गया। अब निर्माता ऐसी गलती तीसरे पार्ट के साथ नहीं करने वाले है। रिपोर्ट के मुताबिक इसी वजह से दोनों फिल्में न सिर्फ एक साथ शूट होंगी। बल्कि इन दोनों को साथ में ही रिलीज भी किया जाने वाला है।
मलयालम-हिंदी ही नहीं, इन भाषाओं में भी बनी थी दृश्यम
बता दें कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म फ्रेंचाइजी दृश्यम को सिर्फ हिंदी में ही रीमेक नहीं किया गया है। ये फिल्में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रीमेक हुईं। तमिल में इस फिल्म को सुपरस्टार कमल हासन ने रीक्रिएट किया था। जबकि, तेलुगु में इस फिल्म को वेंकटेश दग्गुबाती के साथ रीक्रिएट किया गया था।
ये हैं दृश्यम के लेखक-निर्देशक
अपने सस्पेंस से दर्शकों को दांतों तले उंगली दबा देने के लिए मजबूर कर देने वाली मलयालम फिल्म दृश्यम के लेखक और निर्देशक जीतू जोसेफ हैं। फिल्म के तीसरे भाग की भी स्क्रिप्ट वो लिखकर तैयार कर चुके हैं जो मोहनलाल को काफी पसंद आई है। यही वजह है कि फिल्म के तीसरे भाग के सस्पेंस को मेकर्स सात पर्दों में कैद करके रखना चाहते हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates