Family Star Vijay Deverakonda on Liger failure: टॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'फैमिली स्टार' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा और अदाकारा मृणाल ठाकुर स्टारर निर्देशक परशुराम पेटला की ये मूवी 5 अप्रैल के दिन सिनेमाघर पहुंचने वाली है। 'गीता गोविंदम' फेम निर्देशक विजय देवरकोंडा स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से ही खासा बज है। इस फिल्म में एक बार फिर विजय देवरकोंडा रोमांटिक रोल में नजर आएंगे। टॉलीवुड के उभरते हुए फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग चरम पर पहुंच गई थी। जिसको उनकी पिछली डिजास्टर फिल्म 'लाइगर' ने खासा चोट पहुंचाई। इस फिल्म के फ्लॉप होने का बुरा असर विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग पर पड़ा था। जिसके बाद से अभी तक फिल्म स्टार अपनी अगली हिट फिल्म नहीं दे सके।
अब जल्दी ही 'अर्जुन रेड्डी' स्टार निर्देशक परशुराम की अपकमिंग मूवी 'फैमिली स्टार' को लेकर एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी में हैं। जिसके प्रमोशन में इन दिनों फिल्म स्टार काफी व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के बीच 'लाइगर' को लेकर बात की। फिल्म स्टार ने बताया कि 'लाइगर' की असफलता से उन्होंने क्या सीखा। 'लाइगर' की असफलता को लेकर किए गए सवाल के जवाब में विजय देवरकोंडा ने कहा, 'सही बताऊं तो मुझमे कोई बदलाव नहीं आया है। मैं वैसा ही हूं। सिर्फ जो फर्क पड़ा है वो इस बात का है कि अब मैं अपनी अगली 3 फिल्मों की सफलता को लेकर पहले से खुद कोई बयान नहीं दे रहा। ये सजा मैंने खुद को दी है।'
TRENDING NOW
View this post on Instagram
बता दें कि निर्देशक पुरी जगन्नाध के डायरेक्शन में बनी मूवी 'लाइगर' फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा की पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म थी। जिसे धर्मा प्रोडक्शंस के साथ को-प्रोड्यूस किया गया था। ये बिग बजट स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी भारी बज और जबरदस्त प्रमोशन के बाद भी सिल्वर स्क्रीन पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसकी एक बड़ी वजह मूवी के प्रमोशन के दौरान फिल्म स्टार विजय देवरकोंडे का रफ एंड टफ एटिट्यूड भी रहा था। जिसे एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान खूब भुनाया। एक्टर के इस बर्ताव की कड़ी निंदा भी हुई थी। जिसका बुरा असर फिल्म की रिलीज पर पड़ा था। हालांकि इस फिल्म की असफलता के बाद एक्टर अपनी अगली फिल्मों को लेकर काफी सतर्क हैं। इससे पहले विजय देवरकोंडा सामंथा रुथ प्रभु स्टारर मूवी खुशी में भी नजर आए थे। हालांकि ये मूवी भी सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब एक्टर की अगली फिल्म 'फैमिली स्टार' पर हर किसी की नजर है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates